फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Answer series of Assistant Teacher and Headmaster Recruitment Examination 2021 released

पीएनपी : सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2021 की उत्तरमाला जारी 

Fri, 22 Oct 2021 08:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 08:02 PM IST
सार

अभ्यर्थी पांच सौ रुपये प्रति प्रश्न की दर से दर्ज करा सकते हैं आपत्ति, 26 अक्तूबर तक अभ्यर्थी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं उत्तरमाला पर आपत्ति।

विज्ञापन
Answer series of Assistant Teacher and Headmaster Recruitment Examination 2021 released
teacher - फोटो : social media

विस्तार

जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2021 की उत्तर माला शुक्रवार को जारी कर दी गई। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि उत्तरमाला http://updeled.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी उत्तर माला पर अपनी आपत्ति ऑनलाइन 26 अक्तूबर तक दर्ज करा सकते हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती के लिए 17 अक्तूबर को संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 357474 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 287365 अभ्यर्थी परीक्षा शामिल हुए। बुधवार को पीएनपी ने परीक्षा की उत्तरमाला वेबसाइट पर जारी की। 

विज्ञापन


पांच सौ रुपये प्रति प्रश्न की दर से दर्ज करा सकते हैं आपत्ति 
अभ्यर्थी पांच सौ रुपये प्रति प्रश्न की दर से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर वेबसाइट http://btcexam.in पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बिना शुल्क आपत्ति पर विचार नहीं होगा। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। आपत्ति के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार साक्ष्य वेबसाइट पर अपलोड नहीं करना है।
विज्ञापन


आपत्ति के साक्ष्य स्वरूप संदर्भित पुस्तक का नाम, लेखक का नाम एवं पृष्ठ संख्या अंकित करना है। आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होगी। अन्य माध्यम से भेजी आपत्ति पर कोई विचार नहीं होगा। ऑनलाइन मिली आपत्तियों का विशेषज्ञों के अभिमत के अनुसार अंतिम उत्तर माला प्रकाशित की जाएगी। अंतिम उत्तरमाला पर कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति सही तो शुल्क ऑनलाइन होगी रिफंड
अभ्यर्थी की ओर से की आपत्ति विशेषज्ञों के अभिमत से सही पाए जाने पर शुल्क परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ऑनलाइन रिफंड किया जाएगा। आपत्ति सही नहीं पाए जाने पर अभ्यर्थी द्वारा प्रति प्रश्न की दर से भुगतान किया गया शुल्क किसी भी दशा में रिफंड नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed