फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another FIR of fraud against Shine City Company, allegation of fraud of Rs 50 lakh

Prayagraj : शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की एक और एफआईआर, 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 12 Nov 2025 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 12:09 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शाइन सिटी के निदेशक राशिद नसीम, उसके भाई एमडी आसिफ नसीम, एजेंट शशिबाला, अमित सिंह, मिथलेश कुमार वर्मा और शिवाजी संध्यान के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Another FIR of fraud against Shine City Company, allegation of fraud of Rs 50 lakh
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शाइन सिटी के निदेशक राशिद नसीम, उसके भाई एमडी आसिफ नसीम, एजेंट शशिबाला, अमित सिंह, मिथलेश कुमार वर्मा और शिवाजी संध्यान के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों ने 18 जीप खरीदने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, आकलैंड रोड सिविल लाइंस निवासी विकास अग्रवाल मेसर्स ईएलडीईई मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। उनका वाहनों का कारोबार है। आरोप है कि वर्ष 2013 में राशिद नसीम ने खुद को मेसर्स शान ज्वाइन प्राइवेट लिमिटेड का मालिक बताया। इसके बाद जीप कंपनी के 18 वाहनों को खरीदने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन


झांसे में आकर पीड़ित ने 18 जीप बेच दीं जिसके लिए एजेंट अमित, मिथिलेश और शिवाजी संध्यान के नाम पर बिलिंग कराई गई। आरोप है कि इसके एवज में दिए गए 50 लाख रुपये के चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। एजेंट से संपर्क करने पर जल्द ही रुपयों के भुगतान की बात कही गई। इसी बीच राशिद दुबई भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच शशिबाला ने राशिद से बात करवाई। राशिद ने कहा कि बकाया पैसे शाइन सिटी में निवेश कर दिए हैं। इसका विरोध करने पर धमकी दी गई कि अगर रुपये चाहते हो तो कोई कार्रवाई न कराना। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed