{"_id":"57c894f54f1c1b7f042cb8b1","slug":"annoyed-to-see-all-round-mess-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौतरफा गंदगी देख नाराज हुए कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौतरफा गंदगी देख नाराज हुए कमिश्नर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 02 Sep 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दरियाबाद रोटरी बाल उद्यान समेत बलुआघाट और बेनीगंज क्षेत्र की बदहाली पर कमिश्नर राजन शुक्ला ने नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर को उद्यान के बाहर गंदगी एवं कूड़े का ढेर मिला। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई कराने का निर्देश दिया। बाल उद्यान के बारे में अपर नगर आयुक्त को कोई जानकारी न होने पर कमिश्नर ने उन्हें फील्ड में रह कर काम करने की हिदायत दी। उद्यान के दूसरे बंद प्रवेश द्वार को खुलवाने और वहां सफाई का भी निर्देश दिया। उन्होंने उद्यान से सटी मस्जिद की टूटी दीवार एवं प्रवेश द्वार के संबंध में डीडीएल एसपी तिवारी को आवश्यक निर्देश दिए।
कमिश्नर ने दरियाबाद उद्यान के बगल सीवर लाइन की मरम्मत कार्य भी देखा। यहां चारों तरफ गंदगी और सीवर का पानी फैला मिला। सीवर का पानी निकलवाने के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था भी ध्वस्त मिली। लोगों ने बताया कि सीवर का पानी घरों में घुस रहा है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस पर उन्होंने अपर नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी से जवाब मांगा लेकिन वह कुछ नहीं बता सके। नाराजगी जताते हुए कमिश्नर ने कार्य में सुधार का निर्देश दिया। सीवर कार्य में देरी होने पर सुपरवाइजर और ठेकेदार को जेल भेजने की भी चेतावनी दी। रात में सीवर मरम्मत कार्य तेज करने को कहा। बेनीगंज में गंदगी देख कमिश्नर ने नाराजगी जताई। अपर नगर आयुक्त को बेनीगंज समेत प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर सफाई कराने का निर्देश दिया।
सड़क मरम्मत न होने पर भड़के लोग, प्रदर्शन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। खस्ताहाल पुरानी जीटी रोड के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने कीडगंज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्षद गणेश केसरवानी ने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बैहराना जीटी रोड शहर का व्यस्त हिस्सा है। इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। अफसरों को अवगत कराने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हो रही। 24 घंटे में सड़क की मरम्मत न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी। कहा कि बैहराना जीटी रोड, हेमा कुटीर रोड, त्रिवेणी रोड, शंकर लाल भार्गव रोड, बाई का बाग रोड से दधिकांदो मेला निकलेगा। प्रशासन इन सड़कों को भी दुरुस्त कराए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में प्रेमचंद्र जायसवाल, अमरेश जायसवाल, रमेश अग्रवाल, राजू केसरवानी, अजय शर्मा, संजू गुप्ता, संदीप जायसवाल, कुक्कू मिश्रा, अश्वनी पासी आदि शामिल थे। उधर, दधिकांदो, नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर सड़कों, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत आदि मांग को लेकर पार्षद किरन जायसवाल ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि 15 सितंबर को कीडगंज का दधिकांदो मेला है। शंकर लाल भार्गव रोड, त्रिवेणी रोड, बारह खंभा रोड खस्ताहाल है। लालू पंडा की गली, नीम वाली गली, पीरजादा की गली, पीली कोठी, नेता नगर की गलिया भी खराब हैं। टूटी नालियों के पानी गली में भर रहा है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। तत्काल काम न होने पर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी।
गंदगी, दूषित जलापूर्ति पर प्रदर्शन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। परिवर्तन संस्था के कार्यकर्ताओं ने गंदगी, दूषित जलापूर्ति समेत अन्य समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि बारिश और बाढ़ के कारण शहर में गंदगी का अंबार लगा है। सीवर लाइनें चोक हैं। घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसकी वजह से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर निगम में तालाबंदी की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में विनय मिश्रा, मोनू गुप्ता, राजेश कुमार विश्वकर्मा, संजीव तिवारी, दीपक सोनकर, आलोक वैश्य, त्रिभुवन सिंह आदि शामिल थे।