फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anilam will catch stray animals

आवारा पशु पकड़कर करेंगे नीलाम

Thu, 23 Jan 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Anilam will catch stray animals
Anilam will catch stray animals
आवारा पशु होंगे जब्त, करेंगे नीलाम
विज्ञापन

प्रयागराज। शहर में डेयरी संचालकों और पशुपालकों की मुसीबत बढ़ने वाली है। नगर निगम आवारा पशुओं को पकड़कर जब्त करेगा। इन पशुओं को कान्हा गौशाला में ले जाकर नीलाम किया जाएगा। जुर्माना देकर पशु छुड़ाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। नगर आयुक्त के इस नए आदेश से दुग्ध कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
स्मार्ट सिटी को साफ सुथरा रखने के लिए आवारा पशुओं की धरपकड़ को अभियान चलाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सड़कों और गलियों में घूम कर गंदगी फैला रहे पशुओं की धरपकड़ की जाएगी। इन पशुओं को जब्त कर शंकरगढ़ स्थित कान्हा गौशाला में भरण पोषण के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन

पशुओं की धरपकड़ के लिए इस बार के अभियान में खास बात यह होगी कि पशुपालक और डेयरी संचालक इन पशुओं को जुर्माना अदा कर दोबारा ले नहीं जा सकेंगे। इन जब्त पशुओं को कान्हा गौशाला से नीलाम किया जाएगा। इस मद से हुई आय को नगर निगम के खाते में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज गोयल के मुताबिक कैटिल कॉलोनी में पशुपालकों को ले जाने का एक प्रयास और किया जा रहा है। सर्किल रेट से आधी दरों पर भूमि के साथ सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही पशुओं को छुट्टा छोड़ने पर पाबंदी का पालन करना होगा। गाय, भैंस के साथ सुअरों की भी धरपकड़ कर जब्त किया जाएगा।

शहर को स्वच्छ रखने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। आवारा पशुओं को जब्त कर नीलाम किया जाएगा। इससे पहले पशुओं को कान्हा गौशाला ले जाया जाएगा। जुर्माना अदा कर पशु छुड़ाकर ले जाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
रवि रंजन, नगर आयुक्त, सीईओ स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed