फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anil Kumar won the half-marathon contest

अनिल कुमार ने जीती हाफ मैराथन प्रतियोगिता

Sat, 03 Oct 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Anil Kumar won the half-marathon contest
इलाहाबाद। महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी स्मृति सेवा ट्रस्ट और अखिल भारतीय गांधी विचार आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हाफ मैराथन प्रतियोगिता में अनिल कुमार सिंह ने बाजी मारी, जबकि दूसरे स्थान पर राजेंद्र बिंद, तीसरे स्थान पर नरेंद्र पटेल रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता सुबह भारद्वाज पार्क के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 6.30 बजे शुरू हुई, जिसमें कुल 333 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मंडलायुक्त राजन शुक्ल ने धावकों को झंडी दिखाई।
विज्ञापन


हाफ मैराथन गांधी प्रतिमा से शुरू होकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय कमिश्नर आवास से होते हुए मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पहुंची। इसके बाद तेलियरगंज मोड़ होते हुए ब्वायज हाईस्कूल तिराहा, अशोक नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा, हाईकोर्ट पानी की टंकी होते हुए सीएमपी डिग्री कॉलेज पहुंचकर मुड़ गई। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर से होते हुए बालसन पर पहुंचकर समाप्त हुई। समापन अवसर के मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सुनील इमैनुएल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। छह प्रतिभागियों को सान्त्वना पुरस्कार से नवाजा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रकाश बाजपेयी ने और संचालन भारत भूषण वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक कुमार गुप्त, रमेशचंद्र केशरवानी, रामकुमार निषाद, संजय केशरवानी, अरूण कुमार केसरवानी, अमित कुमार केसरवानी, प्रमोद कुमार, संजीव साहू, शंकर लाल गुप्त, गोपाल बाबू गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed