फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry over assault on teacher, union protests

Prayagraj News: शिक्षक के साथ मारपीट से नाराज संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Angry over assault on teacher, union protests
प्राथमिक विद्यालय संजैला के सहायक अध्यापक पंकज कुमार दूबे के साथ मारपीट की घटना से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को बीआरसी में प्रदर्शन किया। आरोपी प्रधान और साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो बेमियादी हड़ताल होगी।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक पंकज कुमार दूबे का आरोप है कि बृहस्पतिवार को साढ़े11 बजे सुबह नेवढि़या प्रधान अजय कुमार बिंद अपने साथियों संग स्कूल आए। कुछ काम कराने के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर अभद्रता और मारपीट की। इस बीच स्कूल के अभिलेख फाड़ दिए और फर्नीचर तोड़े। प्राथमिक शिक्षक संघ मेजा इकाई के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि शिक्षक के साथ की गई मारपीट कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस को आरोपी प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई।
विज्ञापन

प्रधान अजय कुमार बिंद ने बताया कि शिक्षक समय से स्कूल नहीं आते हैं। उन्हें समय से स्कूल आने को कहा जा रहा था कि शिक्षक पंकज दूबे ने मारपीट की। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि स्कूल में घुसकर शिक्षक के साथ की गई मारपीट के मामले में नेवढि़या के प्रधान अजय कुमार बिंद और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed