{"_id":"699cb2826a8000eaf10dbd20","slug":"anger-over-lack-of-action-in-snatching-case-naini-news-c-407-1-nan1015-11515-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छिनैती के मामले में कार्रवाई न होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छिनैती के मामले में कार्रवाई न होने से रोष
Tue, 24 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के बीच आपराधिक घटनाओं में इजाफा होने लगा है। चोरी, छिनैती और लूट की वारदातों से लोगों में दहशत है। ताजा मामला बरदहा बाजार का है, जहां सब्जी खरीद रहे एक ठेला संचालक से एक आरोपी पांच हजार रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
खाई गांव निवासी राजा राम कीडगंज क्षेत्र में लाई-चने का ठेला लगाता है। बीते 18 फरवरी को बाजार में सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान गांव के बगल का एक परिचित व्यक्ति उसके पास पहुंचा और जेब में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन तथा खरीदी गई सब्जी छीनकर भाग निकला। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन अब तक न तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।