{"_id":"5ede5e821d518e02cc3ba391","slug":"anamika-shukla-news-in-hindi-case-of-fake-teacher-police-captured-records-from-bsa-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षिका का मामला: पुलिस ने बीएसए कार्यालय से कब्जे में लिए अनामिका शुक्ला के अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षिका का मामला: पुलिस ने बीएसए कार्यालय से कब्जे में लिए अनामिका शुक्ला के अभिलेख
Mon, 08 Jun 2020 09:22 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका अनामिका शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
25 जिलों में नौकरी करने की आरोपी शिक्षिका अनामिका शुक्ला पर एक दिन पहले दर्ज केस के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस की एक टीम बीएसए कार्यालय पहुंची और शिक्षिका से संबंधित दस्तावेज न सिर्फ देखे, बल्कि उन्हें कब्जे में भी ले लिए। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनामिका शुक्ला पर कर्नलगंज थाने में नियुक्ति के लिए धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज का उपयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सोरांव में नियुक्ति तो हासिल कर ली, लेकिन मूल शैक्षिक अभिलेख नहीं प्रस्तुत किए। इसके अलावा किसी अन्य के निवास प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया।
हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण कर्नलगंज पुलिस ने भी तुरंत जांच शुरू कर दी। सोमवार को कर्नलगंज पुलिस की एक टीम जगराम चैराहे के पास स्थित बीएसए कार्यालय पहुंची। इसके बाद आरोपी शिक्षिका की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज देखे और उन्हें कब्जे में लिए।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एक टीम जल्द ही सोरांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय में जाकर पड़ताल करेगी। साथ ही प्रधानाचार्य व वार्डन से भी पूछताछ की जाएगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।