{"_id":"6620633ca0ddb4d3040000d4","slug":"an-innocent-child-sleeping-with-her-mother-was-murdered-and-her-body-thrown-in-the-bushes-allahabad-news-c-3-1-ald1019-358615-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मां के साथ सो रही मासूम की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मां के साथ सो रही मासूम की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
विज्ञापन
हंडिया के मंदर गांव में मंगलवार रात मां के साथ सो रही डेढ़ साल की मासूम की हत्या कर दी गई। शव घर से 200 मीटर दूर स्थित सूखे तालाब की झाड़ियाें में मिला। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
मंदर गांव निवासी महेंद्र मुसहर और उसकी पत्नी रानी देवी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। महेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को वह पड़ोस के गांव में मड़ाई करने चला गया था। रात में उसकी पत्नी रानी डेढ़ साल की बिटिया रंजना के साथ चारपाई पर सो रही थी। बगल की चारपाई पर दो अन्य बेटियां आस्था (5) और अंजलि (3) थीं। रानी की रात 11 के करीब नींद खुली तो मासूम रंजना गायब थी। उसने आसपास खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पति महेंद्र भी आ गया और फिर माता-पिता व अन्य परिजन टॉर्च लेकर बेटी की तलाश में जुट गए।
तलाश करते हुए परिजन घर के पीछे स्थित सूखे तालाब के पास गए तो वहां मासूम बेटी मृत पड़ी मिली। सूचना पाकर एसीपी भी फोर्स लेकर पहुंच गए। मौके पर डीसीपी गंगानगर भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। मृत बच्ची के बाबा पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उधर, बुधवार दोपहर बाद वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
बच्ची के सिर व नाक के अलावा जांघ पर भी चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका पर वैजाइनल स्वैब की स्लाइड भी सुरक्षित रखवाई है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल उन्होंने किसी से कोई रंजिश होने की बात से इन्कार किया है। जांच पड़ताल की जा रही है।