फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An innocent child playing in the garden was dragged into a hut and raped

Prayagraj News: बाग में खेल रही मासूम को झोपड़ी में खींचा, किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
An innocent child playing in the garden was dragged into a hut and raped
शंकरगढ के एक गांव में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाग में खेलते वक्त 62 वर्षीय वृद्ध उसे झोपड़ी में घसीट ले गया और फिर दुष्कर्म किया। घटना के बाद साथ खेल रही दो बच्चियों से गालीगलौज करते हुए धमकी भी दी। मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मासूम के माता-पिता मजदूरी करते हैं। मां ने बताया कि मंगलवार को भी वह काम पर गई थी। शाम को घर लौटी तो देखा कि पांच साल की बेटी के सिर में चोट लगी है और वह दर्द से कराह रही है। पूछने पर उसने बताया कि दोपहर में वह दो अन्य बच्चियों के साथ पास ही स्थित एक बाग में खेल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक वृद्ध उसे बाग में ही स्थित झोपड़ी के भीतर खींच ले गया। फिर दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसके सिर में चोट भी लगी। मां का आरोप है कि उसने बाग में खेलते वक्त साथ मौजूद दो बच्चियों से भी बात की। उन्होंने बताया कि बेटी की चीखने की आवाज सुनकर वह झोपड़ी की ओर गई तो वृद्ध गालियां देने लगा और धमकी भी दी। मां ने बताया कि आरोपी लालजी सिंह पटेल है, जो बाग में ही झोपड़ी बनाकर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पति देर से आए और इस वजह से वह थाने नहीं आ सकी। बुधवार को दोनों थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी बारा कुंजलता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed