फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An innocent child died due to beating by female teachers, police arrested them

स्कूल में बच्चे की मौत का मामला : शिक्षिकाओं की पिटाई से गई थी मासूम की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 May 2025 06:49 PM IST
सार

नैनी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा चार के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने दो शिक्षिकाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी क्लास के बच्चों और मृतक छात्र के बड़े भाई के बयान के आधार पर किया है। 

विज्ञापन
An innocent child died due to beating by female teachers, police arrested them
स्कूल में मासूम की मौत पर दो शिक्षिकाएं गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा चार के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने दो शिक्षिकाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी क्लास के बच्चों और मृतक छात्र के बड़े भाई के बयान के आधार पर किया है। नैनी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बृहस्पतिवार सुबह नर्सरी के चार वर्षीय मासूम छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई अंगों में चोट के निशान पाए गए। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


परिजनों ने विद्यालय की दो शिक्षिकाओं पर मासूम को पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने इसी स्कूल में पढ़ने वाले मृत मासूम छात्र के बड़े भाई और क्लास के अन्य बच्चों के बयान के आधार पर विद्यालय की दो शिक्षिकाओं आरती जायसवाल (40) पत्नी धर्मेंद्र जायसवाल और शिवांगी जायसवाल (25) पुत्री प्रदीप जायसवाल निवासीगण महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस की विवेचना में सामने आई सच्चाई

पुलिस के अनुसार पूछताछ में शिक्षिका आरती जायसवाल ने बताया कि 15 मई को वह कक्षा 7 में पढ़ा रही थीं। तभी समय सुबह करीब नौ से 10 के बीच में शिवांगी जायसवाल ने अपने क्लास रूम में बुलाया गया। जब वहां पहुंची तो देखा कि नर्सरी क्लास का एक छात्र रो रहा है। जिसके बगल में उसका भाई भी था। जिसे शिवांगी जायसवाल ने रोने के बावजूद भी गाल पर थप्पड़ से मार रही थी। पूछने पर शिवांगी जायसवाल ने बताया गया कि यह बच्चा गाली दे रहा है। जिस पर मुझे भी गुस्सा आ गया तो मैंने भी दो चार थप्पड़ उसे मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उसके भाई ने हम लोगों को मारने के लिए रोका, लेकिन शिवांगी और मैं उसकी बात न मानकर उसे एक दो थप्पड़ और मार दिए। 10 मिनट बाद बच्चा बेंच से रोते हुए गिर गया। यह देखकर उसका भाई रोने लगा। मासूम छात्र बेंच से गिरने के बाद पानी मांग रहा था और लंबी सांसें ले रहा था। इसके बाद फोन करके बच्चे के माता-पिता को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed