{"_id":"5deaacff8ebc3e1be854a0ed","slug":"an-accused-arrested-for-killing-a-young-man-in-ashanai-allahabad-news-ald262241979","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में हुई युवक की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशनाई में हुई युवक की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली में आलाकत्ल के साथ पकड़ा गया युवक का हत्यारोपी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशनाई के चक्कर में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को पकड़े गए हत्यारोपी का चालान कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बदलावन का पुरवा गांव निवासी शीबू (24) पुत्र हरिश्चंद्र की बीते 29 नवम्बर की रात फरेंदूपुर स्थित एक बाग में लाठी डंडे व चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सुबह उसका शव मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने अपने पड़ोसियों पर ही जमीन को लेकर हत्या का आरोप लगाया था।
बावजूद इसके पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया तो मामला आशनाई का निकला। इस पर पुलिस ने कडिय़ों को जोडनी शुरू की तो काजीपुर महराजगंज गांव की एक युवती सामने आई। पुलिस ने उसे उठया और कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। युवती ने बताया कि अजीत ने ही उसे व उसके मृतक प्रेमी को बाग में बाइक से छोड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद वहां उसके भाई तूफान और पिता बाबूलाल पहुंच गए। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में दोनों हत्यारोपियों पर अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी तूफान पटेल को मवई फटकी के आगे रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद उसका चालान कर दिया गया है। हत्यारोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन के साथ गलत काम करता था। पुलिस के उसके बताए हुए स्थान से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है। इस मामले में अभी पिता बाबूलाल फरार चल रहा है।