फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता की धारदार हथियार से हत्या 

Thu, 09 Jan 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jan 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Amir's blood-soaked corpse in lawyer's house, fear of murder
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

खुल्दाबाद के रोशन बाग में रहने वाले अधिवक्ता सनाउल्ला की बुधवार सुबह धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। कातिलों ने उनके सिर के अलावा शरीर पर भी कई वार किए थे। घर में उस वक्त कोई नहीं था। पत्नी दोपहर में आईं तो सनाउल्ला खून से लथपथ पड़े थे। फिलहाल घर वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अज्ञात कातिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

Amir's blood-soaked corpse in lawyer's house, fear of murder
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

रोशन बाग में नगर निगम स्कूल के पास रहने वाले सनाउल्ला (50) अधिवक्ता थे। परिवार में पत्नी आतिया खातून के साथ दो बेटे आदिब और फरीद हैं। आदिब दुबई और फरीद आस्ट्रेलिया में रहते हैं। आतिया खातून एक निजी स्कूल में कैंटीन चलाती हैं। वह बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे स्कूल चली गई थीं। दोपहर में जब आतिया लौटीं तो दरवाजा अंदर से लाक नहीं था। वे अंदर गईं तो हक्की बक्की रह गईं। सनाउल्ला की खून से लाश पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत भाई फसीउल्ला को फोन कर बताया।

Amir's blood-soaked corpse in lawyer's house, fear of murder
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

उनके रोने बिलखने की आवाज सुनकर मुहल्ले वाले भी इकट्ठे हो गए। पुलिस जब पहुंची तो देखा उनके सिर में किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। इसके अलावा भी शरीर पर काफी चोटें थीं। जिस नृशंसता से उन्हें मारा गया था, उससे साफ लग रहा था कि किसी पेशेवर ने यह काम किया है। पत्नी और भाई उनकी किसी दुश्मनी के बारे में नहीं बता पाए। पुलिस ने अज्ञात कातिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या आतिया के जाने के बाद हुई, इससे पता चल रहा है कि कोई जानने वाला ही उनके घर गया था। उसे यह बात मालूम थी कि सनाउल्ला की पत्नी साढ़े सात बजे चली जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amir's blood-soaked corpse in lawyer's house, fear of murder
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

कॉल डीटेल्स से खुल सकता है राज 

पुलिस सनाउल्ला और उनके परिजनों के मोबाइल नंबर डीटेल्स निकलवा रही है। पुलिस का कहना है कि अंतिम काल करने वाला संदेह के घेरे में है। यह भी हो सकता है कि कातिल ने आने से पहले सनाउल्ला को फोन किया हो। घर वालों का कहना है कि उनकी किसी से जाहिरा तौर दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उनकी हत्या की क्या वजह हो सकती है, यह बात कॉल डीटेल्स से ही पता लग सकती है। हत्या जिस तरह से की गई, उसमें पूरी संभावना है कि सनाउल्ला चीखे चिल्लाएं हों। हो सकता है कि आस पास के लोगों ने सुना हो। संदेह के घेरे में कुछ लोगों को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Amir's blood-soaked corpse in lawyer's house, fear of murder
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
रात में ही हुआ पोस्टमार्टम 

पुलिस ने रात में सनाउल्ला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने को मौत का कारण बताया गया है। पहले कहा जा रहा था कि सनाउल्ला के सिर में गोली मारी गई है लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान गोली नहीं मिली। शरीर में सिर के अलावा भी कई जगह घातक चोटें थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed