फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   amil students asked- why did Bajrangbali lie here, told Sangam supernatural,

Kashi Tamil Sangamam : तमिल छात्रों ने पूछा- बजरंगबली यहां क्यों लेटे, संगम को बताया अलौकिक, अद्भुत और मनभावन

Mon, 21 Nov 2022 10:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 10:33 PM IST
सार

कुछ ने बताया कि उन्होंने किताबों में पढ़ा है कि प्रयागराज में समुद्र मंथन के दौरान जो अमृत निकला उसकी कुछ बूंदे यहां गिरीं। आज इस धरती पर कदम रखने के बाद ऐसा एहसास हुआ, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
amil students asked- why did Bajrangbali lie here, told Sangam supernatural,
Prayagraj News : लेटे हनुमानजी का दर्शन करते काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काशी तमिल संगमम् में शामिल होने तमिलनाडु के विभिन्न शहरों से 200 विद्यार्थी और 16 कोऑर्डिनेटर में अधिकांश ने संगम को अद्भुत, अलौकिक और मनभावन बताया। इस दल में शामिल तमाम छात्र-छात्राएं ऐसे भी रहें जो पहली बार संगम नगरी पहुंचे।

विज्ञापन

amil students asked- why did Bajrangbali lie here, told Sangam supernatural,
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों ने लेटे हनुमानजी का दर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला।

रामनाथपुरम के आर अजमल खां जो इस दल के एकमात्र मुस्लिम छात्र रहे, ने कहा कि यहां जो स्वागत सत्कार हुआ, उसे जीवन भर नहीं भूलूंगा। एग्रीकल्चर की छात्रा जी रेखा ने कहा कि प्रयागराज का दक्षिण भारत में काफी महत्व है। वहां हर एक हिंदू की इच्छा रहती है कि प्रयागराज जाकर संगम स्नान जरूर करें।


समय कम होने की वजह से आज संगम स्नान तो नहीं हुआ लेकिन आचमन जरूर किया गया। उधर लेटे हुए हनुमान जी दर्शन करने के बाद वहां रंझीत, के सेल्वागनपति, धीवगर आर नाम के छात्रों ने वहां मंदिर के पुजारियों से पूछा कि हनुमान जी के लेटने के पीछे की कथा क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

amil students asked- why did Bajrangbali lie here, told Sangam supernatural,
Prayagraj News : लेटे हनुमानजी मंदिर के महंत बलवीर गिरि से बातचीत करते तमिलनाडु के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला।

कुछ ने बताया कि उन्होंने किताबों में पढ़ा है कि प्रयागराज में समुद्र मंथन के दौरान जो अमृत निकला उसकी कुछ बूंदे यहां गिरीं। आज इस धरती पर कदम रखने के बाद ऐसा एहसास हुआ, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed