फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   amarnath yatra news: Due to the news of amarnath accident, the family's breath held, there was chaos

Prayagraj News : अमरनाथ हादसे की खबर से परिजनों की अटकी सांसें, मचा कोहराम

Sat, 09 Jul 2022 02:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 02:20 AM IST
सार

पहली जुलाई को शहर से अमरनाथ यात्रा पर निकले भक्तों के पहले जत्थे की सलामती की दुआएं की जा रही हैं। इस जत्थे में राजरूपपुर निवासी नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह के अलावा सुनील साहू, मनोज कुमार, राजेश कुमार, राजू पांडेय, पुतुन श्रीवास्तव, आकाश कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
amarnath yatra news: Due to the news of amarnath accident, the family's breath held, there was chaos
बाबा अमरनाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ हादसे की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए भक्तों के परिजनों में कोहराम मच गया। लोग फोन कर अपनों की सलामती जानने में जुट गए। कई यात्रियों के फोन स्विच्ड ऑप होने से और भी बेचैनी बढ़ गई। देर शाम जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया। इस बीच शहर से गए पहले जत्थे के सभी यात्रियों के जम्मू में सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन



पहली जुलाई को शहर से अमरनाथ यात्रा पर निकले भक्तों के पहले जत्थे की सलामती की दुआएं की जा रही हैं। इस जत्थे में राजरूपपुर निवासी नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह के अलावा सुनील साहू, मनोज कुमार, राजेश कुमार, राजू पांडेय, पुतुन श्रीवास्तव, आकाश कुमार शामिल हैं। शाम सात बजे अमरनाथ गुफा के सामने बादल फटने और कई लोगों के लापता होने की टीवी चैनल पर खबर देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



अखिलेश सिंह की पत्नी प्रभावती सिंह और पुत्र प्रशांत की आंखों में आंसू छलकने लगे। पहले तो अखिलेश का फोन नहीं लग रहा था, लेकिन बाद में पुत्र प्रशांत की उनसे बात हो गई। अखिलेश ने जब परिजनों को बताया कि वह जम्मू पहुंच गए हैं और सुरक्षित हैं, तब अपनों को सुकून मिल सका। इस बाच जिला प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अमरनाथ यात्रा से जुड़े किसी भी यात्री या उससे संबधित सूचना आपदा विभाग के नबर-05322641577 पर दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed