फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Shopping Carnival from today

अमर उजाला शॉपिंग कॉर्निवाल आज से

Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Shopping Carnival from today
दीपोत्सव पर शॉपिंग के साथ मस्ती और
विज्ञापन

मनोरंजन का कार्निवाल मेला आज से
क्रासर
दिवाली पर प्रयागराजवासियों के लिए अमर उजाला फिर लाया मनोरंजन-मस्ती और धमाल, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी करेंगे उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। ज्योति पर्व पर खरीददारी संग मस्ती और मनोरंजन के शानदार तोहफे के रूप में अमर उजाला का चार दिवसीय शॉपिंग कार्निवाल शनिवार की शाम को शुरू हो जाएगा। शॉपिंग कार्निवाल की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम सिविल लाइंस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया। सुभाष चौक से पत्थर गिरजा तक सड़क के दोनों किनारों पर सजी रोड लाइट व रंग-बिरंगी झालरों की चमक छा गई। दिवाली की खुशी के यादगार मौकों के साथ शनिवार की शाम 6:30 बजे शॉपिंग कार्निवाल का उद्घाटन डीएम भानुचंद्र गोस्वामी करेंगे। तरह-तरह की बैंड की धुनों से इस मेले को संगीतमय बनाया जाएगा। इस मेले में शहर के लोग बच्चों संग शॉपिंग के साथ कैमल-एलीफेंट राइडिंग व बग्घी की शाही सवारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे। बच्चों के लिए झूले और हाथी, घोड़े, ऊंटों की सवारियां मुफ्त रहेंगी।
सिविल लाइंस में इस बार का कॉर्निवाल हर किसी के लिए खास और आकर्षक होगा। बड़े-बुजुर्ग शॉपिंग करेंगे तो बच्चे करेंगे मस्ती। शापिंग कार्निवाल बच्चों के लिए तो एक से बढ़कर एक तोहफा लेकर आएगा। बच्चे हाथी, घोड़े, ऊंट, बघ्घी की सवारी का मजा ले सकेंगे। तरह-तरह के झूले, चर्खियां भी बच्चों के मनोरंजन का हिस्सा बनेंगे। कार्निवाल में आकर्षक वेशभूषा में लुभाते हुए जोकर्स के साथ सेल्फी लेने के साथ मस्ती के पल गुजार सकेंगे। इस दौरान उन्हें गुब्बारे और टॉफियां बांटी जाएंगी। बच्चों के लिए यह मेला पूरी तरह फ्री होगा। शानदार आतिशबाजी से आकाश में सतरंगी नजारे छाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
ऐसे लीजिए शॉपिंग का लुत्फ
प्रयागराज। अमर उजाला के पांच दिवसीय शॉपिंग कार्निवाल में मस्ती और शानदार सौगातों का सफर 19 से 22अक्तूबर तक चलेगा। शॉपिंग ड्रा कूपन पर इनाम जीतने का मौका मिलेगा। कार्निवाल के करीब 20 से 24 सहयोगी प्रतिष्ठानों में शॉपिंग करने के बाद विवरण के साथ ड्राप बाक्सेज में कूपन जमा होंगे। कार्निवाल में डेली ड्रा तो होगा ही, मेगा ड्रा में आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हमारे सहयोगी
शुभ -लाभ शॉपिंग कार्निवाल के मुख्य सहयोगी हैं पान पारस कायम। इनके अलावा यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed