{"_id":"6a69c4dd6e06a66b5f027f3f","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-dm-says-big-dreams-lead-to-big-success-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान : डीएम बोले- बड़े सपने ही दिलाते हैं बड़ी कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान : डीएम बोले- बड़े सपने ही दिलाते हैं बड़ी कामयाबी
Wed, 29 Jul 2026 02:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:46 PM IST
सार
केपी इंटर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जो बड़े सपने देखने का साहस करते हैं, वही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं।
विज्ञापन
केपी इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बोलते डीएम मनीष वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
केपी इंटर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जो बड़े सपने देखने का साहस करते हैं, वही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 150 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
उन्होंने एक छात्र से पूछा कि वह आगे क्या बनना चाहता है। छात्र ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया मैं वैज्ञानिक बनना चाहता हूं। छात्र का जवाब सुनकर डीएम ने उसकी सराहना की और कहा कि ऐसे ही बड़े लक्ष्य तय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सपना तभी साकार होता है, जब उसके पीछे निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन हो। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज केसरी और केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। अतिथियों ने मेधावियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन