{"_id":"5c5c3f0dbdec2273960451a1","slug":"amar-ujala-and-sipala-nikotex-starting-a-special-activity-in-kumbh-mela-leave-tobacco-and-live-long","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2019: तंबाकू छोड़ने के लिए अमर उजाला और सिपला निकोटेक्स की अनूठी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2019: तंबाकू छोड़ने के लिए अमर उजाला और सिपला निकोटेक्स की अनूठी पहल
Thu, 07 Feb 2019 08:09 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 07 Feb 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू की लत आपकी जिंदगी को बर्बाद कर सकती है। तंबाकू से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। इसके बावजूद लोग इसे त्यागने में असमर्थ हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला, दवा कंपनी सिपला निकोटेक्स के साथ मिलकर कुंभ मेले में एक अनोखी पहल कर रहा है। कुंभ मेले में एक कार्यक्रम के जरिए लोगों से तंबाकू छोड़ने के लिए अपील की जाएगी। अमर उजाला और सिपला निकोटेक्स शुक्रवार को 'लीव टौबैको एंड लिव लांग' कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को एक कागज की नाव के साथ फूल दिए जाएंगे, जिसे संगम में तैरने के लिए छोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन एक सप्ताह बाद फिर किया जाएगा। बता दें कि, बाद में नदी से कागज की नाव हटाने की व्यवस्था की गई है, ताकि जल प्रदूषण न हो।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम कल 8 फरवरी को संगम क्षेत्र के सेक्टर-3 के वीआईपी घाट पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंभ मेले के एडीएम होंगे।