{"_id":"42d4d90c9d0266bc419e9eab246b4130","slug":"amar-remember-the-sacrifice-of-the-martyrs-of-every-indian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीदों की कुर्बानी याद करे हर हिंदुस्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीदों की कुर्बानी याद करे हर हिंदुस्तानी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। काकोरी कांड के शहीदों के शहादत दिवस पर रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से आजाद पार्क में शहादत पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
सबसे पहले विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने एसआरएन स्थित रोशन सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद आजाद पार्क में मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुुप्ता ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उप्र सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा 21 गन शॉट फायर कर सम्मान गारद से सलामी दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्र भक्ति की ध्वनि बजाकर खिराजे अकीदत पेश की। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू मरकरी और संचालन महासचिव राजू मरकरी ने किया।
इंकलाबी छात्र मोर्चा की ओर से शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा स्थल से आजाद पार्क तक जुलूस निकाला। जुलूस में जगह-जगह रुक कर देशभक्ति गीत भी गाए गए। जुलूस में रामचंद्र, सुजीत, रितेश विद्यार्थी, रणविजय, अमित, अजय आदि शामिल रहे। जय हिन्द फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आजाद पार्क में काकोरी के शहीदों राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्रनाथ लाहड़ी, अश्फाक़उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को मोमबत्ती और मशालें जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने ‘तुम्हें भुला कर जिंदा हैं शहीदों हम शर्मिंदा हैं’, ‘अमर शहीदों की कुर्बानी याद करे हर हिंदुस्तानी’। इस दौरान स्वास्थ्य के अधिकार को मूल अधिकार पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से शनिवार को कार्यकर्ताओं ने स्वरूप रानी अस्पताल परिसर में शहीदों को याद किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने जिलाधिकारी संजय कुमार से पीडब्ल्यूडी के स्थान पर शहीद स्मारक और रोशन सिंह पर डाक टिकट जारी करने की मांग की है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, राकेश वर्मा, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
अमर शहीद रोशन सिंह स्मृति ट्रस्ट की ओर से चीफ ट्रस्टी महेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रोशन सिंह पर डाक टिकट जारी करने की मांग की है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा याद किया। जिला संयोजक हरदेव सिंह ने कहा कि काकोरी कांड के शहीद देश के एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। पथ प्रदर्शक सोसायटी की ओर से एसआरएन स्थित रोशन सिंह प्रतिमा स्थल पर मार्ल्यापण कर नमन किया। इस मौके पर राघवेंद्र शुक्ल, प्रणव मिश्र, गौरव पांडेय, संचित मिश्र, सुवांशु सिंह, संजय त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद बने।