फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   alternatives to five schools will be sought from selected candidates of lt grade

एलटी ग्रेड के चयनित अभ्यर्थियों से मांगें जाएंगे पांच विद्यालयों के विकल्प

Tue, 23 Jun 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
alternatives to five schools will be sought from selected candidates of lt grade
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 13 विषयों में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की मार्कशीट का सत्यापन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शुरू कर दिया है। सोमवार को निदेशालय पहुंचे अभ्यर्थियों को बताया कि सभी अंकपत्रों एवं प्रमाणत्रों का सत्यापन पूरा होने के बाद ही नियुक्ति मिलेगी और ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों से पांच विद्यालयों के विकल्प मांगे जाएंगे। इसके अलावा भी अभ्यर्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एलटी समर्थक मोर्चा के बैनर तले निदेशालय पहुंचे अभ्यर्थी यह मांग कर रहे थे कि नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों ने अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक (राजकीय) अंजना गोयल से वार्ता की। अभ्यर्थी कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि अन्य शिक्षक भर्ती की तरह एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाए और दूसरी ओर अंकपत्रों एवं प्रमाणपत्रों की सत्यापन प्रक्रिया को भी जारी रखा जाए। अगर किसी अभ्यर्थी के अंकपत्र या प्रमाणपत्र में गड़बड़ी पाई जाती है तो नियम के तहत उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाए। अंजना गोयल ने अभ्यर्थियों के सामने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी प्रमाणपत्रों का सत्यापन पूरा होने के बाद ही नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने सत्यापन से जुड़े कुछ तकनीकी पहलुओं के बारे में भी अभ्यर्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान के अनुसार वार्ता के दौरान अपर निदेशक ने बताया कि हायर सेंकेडरी, सनातक एवं शिक्षा सनातक के समस्त प्रमाणपत्रों का सत्यापन युद्ध स्तर पर जारी है और इसके लिए शासन स्तर पर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। सत्यापन के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन ऑनलाइन होगा, जिनमें प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच विद्यालयों का विकल्प मांगा जाएगा और मेरिट के अनुसार उनका ऑनलाइन आवंटन होगा। साथ ही नियुक्तिपत्र भी ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा। मोर्चा संयोजक ने कहा कि सत्यापन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी नहीं हुई तो अभ्यर्थी निदेशालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed