फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Along with making VK Singh the candidate, the script of victory was written by the Deputy CM

वीके सिंह को प्रत्याशी बनाने के साथ ही जीत की पटकथा लिख गए थे डिप्टी सीएम 

Sat, 03 Jul 2021 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jul 2021 09:07 PM IST
सार

  • गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद से ही प्रयागराज में डिप्टी सीएम की प्रतिष्ठा से जुड़ गया था पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव 

विज्ञापन
Along with making VK Singh the candidate, the script of victory was written by the Deputy CM
prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर डॉ. वीके सिंह का मुंह मीठा कराते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

डा. वीके सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की पटकथा पिछले माह 20 जून को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ही लिख दी थी। उन्हें पार्टी का प्रत्याशी घोषित करने के बाद ही केशव ने अपनी करीबी नेताओं को डा. वीके सिंह के साथ लगा दिया। इस दौरान हर पंचायत सदस्यों से संपर्क करने के साथ ही उन्हें अपने पाले में करने के लिए केशव के करीबी नेता पूरी शिद्दत से जुट गए। यही वजह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी भाजपा के खाते में आ गई। 

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों प्रदेश की राजनीति में सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आपसी रिश्ते को लेकर तमाम तरह की खबरें आई। इस बीच गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित हो जाना  प्रयागराज में पार्टी नेताओं के लिए चुनौती बन गया है।  डिप्टी सीएम के करीबी नेताओं ने प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को केशव की प्रतिष्ठा से जोड़ दिया। क्योंकि पार्टी नेता इस बात से भलीभांति वाकिफ थे कि अगर प्रयागराज में भाजपा हारी तो यहां हार का ठीकरा केशव मौर्य पर ही फोड़ दिया जाएगा।  

विज्ञापन

Along with making VK Singh the candidate, the script of victory was written by the Deputy CM
prayagraj news : डॉ. वीके सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। - फोटो : prayagraj

इसी वजह से 20 जून के बाद से ही प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक विक्रमाजीत  मौर्य, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में चुनाव जीतने की लगातार रणनीति बनाने में जुट गए।  डिप्टी सीएम को भी हर रोज यहां से रिपोर्ट भेजी जाती रही। इस दौरान एक खास रणनीति के तहत सबसे पहले रेखा सिंह जो  इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रही थी, उनसे  पार्टी नेताओं ने वार्ता की। चर्चा है कि डिप्टी सीएम से भी रेखा सिंह के पति अशोक सिंह की फोन पर वार्ता हुई।

Along with making VK Singh the candidate, the script of victory was written by the Deputy CM
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समर्थकों से घिरे डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj
इस वार्ता के बाद ही रेखा सिंह ने डा. वीके सिंह के प्रस्तावक बनने का एलान कर दिया। यह भी कहा कि उनके साथ जो 12 से 14 पंचायत सदस्य हैं, वह भी अब डा. वीके सिंह के ही साथ हैं। फिलहाल शनिवार को मिली जीत के बाद तमाम भाजपाइयों का यही कहना था कि चुनावी जंग के मैन ऑफ द सीरीज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ही हैं। पूर्व विधायक दीपक पटेल का कहना है कि डिप्टी सीएम की कर्मस्थली और जन्मभूमि दोनों ही स्थानों पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी ने जीता है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उधर डिप्टी सीएम ने भी ट्वीट कर जीत की बधाई दी है। 

गंगापार के मुकाबले यमुनापार में आई ज्यादा समस्या

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए डा. वीके सिंह को इस पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के पूर्व ही बहुत से भाजपाई यह मानकर चल रहे थे कि उन्हें ही पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी। इसी वजह से पार्टी ने गंगापार में वीके सिंह के समर्थन में पहले से ही पंचायत सदस्यों से समर्थन जुटाना शुरू कर दिया। इसका असर यह रहा कि जब  वीके सिंह  पार्टी प्रत्याशी घोषित हुए तो गंगापार में पंचायत सदस्यों से समर्थन हासिल करने में ज्यादा मुश्किलें नहीं आई, जबकि यमुनापार में पार्टी नेताओं को काफी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed