फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Alleged chipping on the body of district panchayat members, angry spies created a ruckus, complained to the observer

जिला पंचायत सदस्यों के शरीर पर चिप लगाने का आरोप, भड़के सपाइयों ने किया हंगामा, प्रेक्षक से शिकायत

Sat, 03 Jul 2021 09:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jul 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Alleged chipping on the body of district panchayat members, angry spies created a ruckus, complained to the observer
prayagraj news : हंगामा कर रहे सपाइयों पर लाठी बरसाती पुलिस। - फोटो : prayagraj

सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को हुए मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पुनर्मतदान की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने मेयोहाल चौराहा तथा कलक्ट्रेट के पास स्थित आनंद अस्पताल चौराहे पर धरना दिया। नेताओं ने निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक से भी इसकी शिकायत की। सपा की ओर से चुनाव में गड़बड़ी की लगातार आशंका जताई जाती रही। शनिवार को भी उन्होंने गड़बड़ी की शिकायत की। धरने पर बैठे एमएलसी डॉ.मान सिंह का कहना था कि भाजपा ने कई जिला पंचायत सदस्यों के शरीर पर चिप लगा दिए थे। ताकि, यह पता चल जाए कि सदस्यों ने किसके पक्ष में मतदान किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक अनिल कुमार से भी इसकी शिकायत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव ने भी प्रेक्षक से शिकायत की। पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं का हटाया। वहीं प्रेक्षक और डीएम ने इन शिकायतों को निराधार बताया।

विज्ञापन

Alleged chipping on the body of district panchayat members, angry spies created a ruckus, complained to the observer
prayagraj news : सपा प्रत्याशी मालती यादव अधिकारियों से शिकायत करते हुए। - फोटो : prayagraj

‘मतदान और मतगणना के दौरान मैं भीतर (मतदान स्थल) मौजूद थी। भाजपा प्रत्याशी के इशारे पर मतदान में गड़बड़ी की जा रही थी। मैंने अफसरों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बहुत से मतदाताओं के मास्क में डिवाइस लगाई गई थी, जिससे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव संभव नहीं है। यह चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। भाजपा ने धन, बल, छल का इस्तेमाल किया। उसके 14 सदस्य ही निर्वाचित हुए थे, फिर भी 51 वोट मिले। इसकी जांच होनी चाहिए।’ -मालती यादव, प्रत्याशी-सपा समर्थित

विज्ञापन
विज्ञापन

Alleged chipping on the body of district panchayat members, angry spies created a ruckus, complained to the observer
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

अलग-अलग समूह में दिन भर डटे रहे दोनों दल के नेता-कार्यकर्ता

मेयोहाल, आनंद अस्पताल चौराहा, मनमोहन पार्क समेत अनेक स्थलों पर रहा गहमागहमी का माहौल
प्रयागराज। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मतदान और मतगणना के दौरान पंचायत भवन एवं आसपास के क्षेत्रों में गहमागहमी का माहौल रहा। सपा और भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह समूह में दिन भर डटे रहे। दोनों दल के कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित थे। इस दौरान तनाव भी बना रहा।
विज्ञापन

Alleged chipping on the body of district panchayat members, angry spies created a ruckus, complained to the observer
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

मतदान दिन में 11 बजे शुरू हुआ लेकिन कार्यकर्ताओं का जमावड़ा सुबह ही शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मेयोहाल के पास स्थित गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। वहीं कई वरिष्ठ नेता तथा जिला पंचायत सदस्य सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर मौजूद रहे। इसके विपरीत सपा नेता और कार्यकर्ता आनंद अस्पताल एवं मेयोहाल चौराहे के पास डटे रहे। इस दौरान राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह, विधायक उज्जवल रमण सिंह, एमएलसी डॉ.मान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, सै.इफ्तेखार हुसैन, सै.मो.अस्करी समेत अनेक नेता मौजदू रहे। हालांकि मनमोहन पार्क, आनंद अस्पताल एवं मेयोहाल चौराहे के पास बेरिकेडिंग की गई थी। बेरिकेडिंग के आगे जिला पंचायत सदस्यों के अलावा चुनिंदा नेताओं को ही प्रवेश दिया गया।

Alleged chipping on the body of district panchayat members, angry spies created a ruckus, complained to the observer
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

बस और जन प्रतिनिधियों के वाहनों में पहुंचे सदस्य

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सदस्यों को बूथ तक पहुंचाने के लिए भाजपा और सपा की ओर से खास रणनीति बनाई गई थी। विपक्षी खेमे के संपर्क में न आने पाए इसलिए नेताओं की सदस्यों पर लगातार नजर बनी रही। उन्हें बस और एवं वरिष्ठ नेताओं के वाहनों में कलक्ट्रेट तक लाया गया। इतना ही नहीं वोट देने के लिए भी वे नेताओं की अगुवाई में पंचायत भवन तक पहुंचे।

भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर एकत्रित हुए। उन्हें लाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई थी। इसके बाद 10-12 सदस्यों ने समूह में जाकर मतदान में हिस्सा लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा सिंह के साथ 12 अन्य सदस्य जिला पंचायत भवन में प्रवेश किए। वहीं सपा की ओर से सदस्यों को पहले आनंद अस्पताल चौराहे पर लाया गया।

विधायक उज्जवल रमण सिंह की अगुवाई में करीब तीन दर्जन सदस्य बस से पहुंचे। वहीं राज्यसभा सदस्य के साथ ही भी तीन सदस्य जिला पंचायत मुख्यालय तक पहुंचे। एमएलसी डॉ.मान सिंह, रामवृक्ष यादव, जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन 37 सदस्यों को लेकर मतदान के लिए पहुंचे। पंचायत भवन परिसर में प्रवेश करने तक चारों नेता गेट पर मौजूद रहे। हालांकि, सभी सदस्यों ने सपा समर्थित मालती यादव को वोट नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed