{"_id":"61f92037264a51171a20d3d8","slug":"allahabad1643716663","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022 : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने लिए नामांकन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022 : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने लिए नामांकन फॉर्म
Tue, 01 Feb 2022 05:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 05:27 PM IST
सार
जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि शेष चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जल्द होगी। मंगलवार को 50 से अधिक लोगों ने सपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। सपा के 8 प्रत्याशियों ने पहले दिन ही नामांकन फार्म खरीद लिए। नामांकन की तारीख एक-दो दिन में घोषित हो जाएगी।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि शेष चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जल्द होगी। मंगलवार को 50 से अधिक लोगों ने सपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान ही जिला अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि इनमें कई लोग बसपा छोड़कर आए हैं। यह भी दावा किया कि सपा जॉइन करने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
शहर पश्चिमी की सीट गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी को दिए जाने के सवाल पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सिर्फ नेतृत्व का जो निर्णय होगा उसे माना जाएगा।