{"_id":"5d8a6e0d8ebc3e013b285473","slug":"allahabad-university-student-union-allahabad-news-ald2558192148","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ बहाली के लिए अनशन कर रहे छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ बहाली के लिए अनशन कर रहे छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
Allahabad University student union
- फोटो : CITY DESK
इविवि में छात्रसंघ बहाली के लिए आंदोलन जारी
छात्रों को मनाने पहुंचे चीफ प्रॉक्टर, डीएसडब्लयू
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ बहाली के लिए आमरण अनशन कर रहे कई छात्रों की तबियत बिगड़ने लगी है। एक छात्र बुखार से पीड़ित हो गया है तो कुछ छात्रों को ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गई है। मेडिकल सुविधा न मिलने के कारण छात्रों का स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ रहा है। इविवि परिसर में भी तनाव का माहौल है। रात में इविवि प्रशासन के प्रतिनिधि छात्रों को मनाने पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी।
छात्रसंघ बहाली के लिए मंगलवार को आमरण अनशन का तीसरा दिन था। अनशन में छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, महामंत्री शिवम सिंह, उपमंत्री सत्यम सिंह सनी, पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव समेत छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी, दुर्गेश प्रताप सिंह, अजय सम्राट और संदीप मोर्चा बैठे हैं। अनशन के तीसरे दिन महामंत्री शिवम सिंह को ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई। वहीं, उपमंत्री सत्यम सिंह का पेट खराब हो गया। अविनाश विद्यार्थी को भी 102 डिग्री बुखार था। स्थिति बिगड़ते देख रात के वक्त चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह समेत प्रॉक्टोरियल और डीएसडब्ल्यू बोर्ड के सदस्य अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की लेकिन छात्र नहीं माने। उनका कहना था कि जब तक छात्रसंघ की बहाली नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
छात्रों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया, लेकिन सीएमओ बार-बार तकनीकी खामियों का हवाला देते रहे और अनशनकारियों को उनके हाल पर छोड़ दिया। उन्होंने अनशन स्थल तक आना भी उचित नहीं समझा। संयुक्त संघर्ष समिति ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की है। वहीं, छात्रसंघ का ताला टूटने के मामले में इविवि प्रशासन की ओर से अनशनकारी छात्रों को जिम्मेदार ठहराए जाने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिए जाने की संयुक्त संघर्ष समिति ने निंदा की है। इस पर संयुक्त संघर्ष समिति ने संदेश पारित किया, ‘हिंसा हमारा उद्देश्य नहीं, हमारा उद्देश्य मृत्यु तक अहिंसा का दामन न छोड़ना है।