फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Student President made ??history by becoming Richa

इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं रिचा ने रचा इतिहास

Thu, 01 Oct 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University Student President made ??history by becoming Richa
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में शोध छात्रा रिचा सिंह ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। रिचा आजाद भारत की पहली तथा विश्वविद्यालय के 128 साल के इतिहास में दूसरी महिला छात्रसंघ अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने रजनीश सिंह को मात्र 11 मतों के अंतर से हराया। अन्य चारों पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कब्जा रहा। महामंत्री पद पर परिषद के सिद्धार्थ सिंह गोलू निर्वाचित हुए। विजेताओं को बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान की गणना शाम छह बजे के बाद शुरू हुई। रात तकरीबन साढ़े दस बजे परिणाम की घोषणा की गई। 2253 मत पाकर रिचा विजेता घोषित की गईं। इससे पहले 1927 में कुमारी एसके नेहरू छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थीं। गौर करने वाली बात यह भी है कि उस समय में एक साल में दो अध्यक्ष चुने जाते थे। इस तरह से अध्यक्ष पद पर 88 साल बाद किसी छात्रा की ताजपोशी हुई है। दूसरे स्थान पर रहे रजनीश सिंह को 2242 वोट मिले। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सर्वर्म द्विवेदी 1578 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। आइसा के रुस्तम कुरैशी को 620 तथा आदित्य कुमार राय को 607 वोट मिले।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर परिषद के विक्रांत सिंह 1994 वोट पाकर विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रहे आदेश शर्मा को 1659 मत मिले। समाजवादी छात्रसभा के फैजल मंसूर को मात्र 306 वोट मिले। अनुभव सिंह को 1335 मत मिले। महामंत्री पद पर विजयी परिषद के सिद्धार्थ सिंह गोलू को 2636 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे अखिलेश यादव को 1323 वोट मिले। इस तरह से गोलू ने अखिलेश को 1313 मतों के भारी अंतर से हराया। सौरभ तिवारी सत्यम को 1124 तथा समाजवादी छात्रसभा के मनेंद्र प्रताप सिंह को 875 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मंत्री पद पर सभी प्रत्याशियों के बीच काफी नजदीकी मुकाबला रहा। परिषद के श्रवण कुमार जायसवाल 1777 वोट पाकर विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे ब्रिज मोहन को 1690 वोट मिले। इस तरह से हार जीत का फैसला मात्र 87 वोट से हुआ। अन्य तीन प्रत्याशी अनुराग सिंह को 1440, अंकुर सिंह आर्य को 1220 तथा पवन मिश्रा को 1061 वोट मिले। सांस्कृतिक सचिव पद पर भी परिषद के जितेंद्र शुक्ला कवि विशाल ने 2378 पाकर विजय हासिल की। दूसरे स्थान पर रहीं आकृति वर्मा को 1348 मत मिले।


आलोक कुमार यादव ज्वाला को 1263 वोट मिले। संकाय प्रतिनिधि स्नातक वाणिज्य पद पर सूरज कुमार चौरसिया, विधि पर शिखर गुप्ता, कला के लिए अभिषेक यादव तथा विज्ञान के लिए विकास निगम निर्वाचित हुए। संकाय प्रतिनिधि परास्नातक वाणिज्य पद पर मयंक सचान, विधि पर मनीष कुमार प्रजापति, कला के लिए गौरव उपाध्याय तथा विज्ञान के लिए अभिषेक कुमार भाष्कर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed