{"_id":"62a0f493e449f54940104416","slug":"allahabad-university-preparation-of-application-for-pg-admission-from-june-11-allahabad-news-ald3347692144","type":"story","status":"publish","title_hn":"allahabad university: पीजी प्रवेश के लिए 11 जून से आवेदन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
allahabad university: पीजी प्रवेश के लिए 11 जून से आवेदन की तैयारी
विज्ञापन
पीजी प्रवेश के लिए 11 जून से आवेदन की तैयारी
कुलपति की अंतिम मुहर लगाने के बाद शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
प्रवेश समिति ने तैयार किया खाका, जुलाई के मध्य में होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 11 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तैयारी है। कुलपति की अंतिम मुहर लगाने के बाद प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार को इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ एलएलबी, बीएड, एमएड और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाने हैं। इस बार स्नातक में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन पीजी के पाठ्यक्रमों, आईपीएस के पाठ्यक्रम, एलएलबी, बीएड और एमएड में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा का आयोजित करेगा।
पिछले दिनों एजेंसी की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश प्रकोष्ठ की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के निर्णय भी लिए गए थे। इसके तहत इस बार आईपीएस के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के दौरान गैप ईयर के अंक नहीं काटे जाएंगे। इससे आईपीएस के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। पीजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. प्रशांत घोष ने बताया कि पीजी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में 11 जून से आवेदन प्रस्तावित है, लेकिन कुलपति से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।