फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Interview for teacher recruitment from 22, recruitment will be done in Mathematics depar

Allahabad University : शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से, गणित विभाग में 11 साल बाद होगी भर्ती

Wed, 17 May 2023 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 May 2023 01:26 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के गणित विभाग में शिक्षकों के 21 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 मई से शुरू होने जा रहा है। विभाग में 11 साल बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के सात और प्रोफेसर के दो पदों पर भर्ती होने जा रही है।

विज्ञापन

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के गणित विभाग में शिक्षकों के 21 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 मई से शुरू होने जा रहा है। विभाग में 11 साल बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के सात और प्रोफेसर के दो पदों पर भर्ती होने जा रही है।

विज्ञापन

प्रोफेसर पद भर्ती के लिए ओबीसी श्रेणी में तीन एवं सामान्य श्रेणी में आठ अभ्यर्थियों और एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए पीडब्ल्यूडी श्रेणी में 11 एवं सामान्य श्रेणी में 24 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए 22 मई को आमंत्रित किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एसटी श्रेणी के नौ, एससी श्रेणी 16 एवं ओबीसी श्रेणी के 24 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 मई और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आठ, सामान्य श्रेणी के 40 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 24 मई को होगा। इंटरव्यू इविवि के गेस्ट हाउस में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

मुक्त विवि में बीएड प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो गए। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। मुक्त विवि के 10 अध्ययन केंद्रों में बीएड की 550 सीटें हैं।ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 25 से 30 जून तक किए जा सकेंगे और इसी दौरान विलंब शुल्क के साथ आवेदन एवं पंजीकरण किए जा सकेंगे। प्रवेश पत्र आठ जुलाई को जारी किए जाएंगे और प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को होगी।

प्रवेश परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 1200 रुपये और एससी-एसटी के लिए 900 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा दो खंडों में होगी। पहले खंड में सामान्य मानसिक योग्यता एवं सामान्य जागरूकता के 100 प्रश्न और और दूसरे खंड में शिक्षण अभिक्षमता एवं शिक्षण विषयों में अवबोध से संबंधित सवाल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed