फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Increased pressure for online examinations, more than five thousand applications came

इलाहाबाद विवि : ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए बढ़ा दबाव, पांच हजार से अधिक आए आवेदन

Sat, 05 Mar 2022 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 10:50 PM IST
सार

इविवि प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गई थी कि विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों के जो छात्र ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में वे कारण सहित अपने आवेदन विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय और अपने महाविद्यालयों में जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Increased pressure for online examinations, more than five thousand applications came
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फार्म जमा करने के लिए जुटे छात्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की ओर से आवेदन किए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं कराए जाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। हजारों विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ऑफिस और संघटक महाविद्यालयों के कार्यालय में फॉर्म जमा किए हैं। वहीं, ईमेल पर भी आवेदन आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

 


इविवि प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गई थी कि विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों के जो छात्र ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में वे कारण सहित अपने आवेदन विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय और अपने महाविद्यालयों में जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

 

 

इविवि के चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में शनिवार को 560 फॉर्म जमा हुए। वहीं, एक दिन पहले यानी शुक्रवार को चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में फॉर्म जमा करने वालों की भीड़ दस गुना अधिक थी और छात्र ने दावा भी किया था कि शुक्रवार को ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में पांच हजार से अधिक आवेदन जमा हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


इसके अतिरिक्त संघटक महाविद्यालयों में भी लगातार दूसरे दिन ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में ऑनलाइन फॉर्म जमा करने वालों की भीड़ लगी रही। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली के संस्थापक अंकित द्विवेदी का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में आवेदन करने वाले छात्र सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय है और एक अनुमान के अनुसार अब तक आधे से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे हैं। सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने पर बाकी छात्र-छात्राएं भी आवेदन जमा करेंगे। 

 

 


वहीं, इविवि प्रशासन को बड़ी संख्या में ईमेल के माध्यम से भी ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रेषित किए गए हैं। छात्र नेताओं का दावा है कि बहुमत ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में है और ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अब छात्र-छात्राओं के हित में ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में निर्णय ले लेना चाहिए। फिलहाल आवेदन 10 मार्च तक लिए जाएंगे और इसके बाद उच्च स्तरीय कमेटी को प्रेषित किए जाएंगे। कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी और इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए छात्रों ने गिनाए कारण

  • ऑनलाइन परीक्षाओं के दौरान तकनीकी दिक्कत के कारण बार-बार कनेक्शन कटने से पठन-पाठन प्रभावित हुआ
  • ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन निर्धारित समय के अनुसार न होने के कारण छात्र अक्सर कक्षाओं से वंचित रह जाते थे
  • विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं तो शुरू हो गईं, लेकिन पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए बहुत कम समय मिला है
  • विश्वविद्यालय खुलने के बाद आंदोलन के कारण आए दिन ऑफलाइन कक्षाएं भी ठप रहती हैं



‘अभी कुल आवेदनों की गिनती नहीं हुई है। इविवि के चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में शनिवार को 560 छात्रों ने अपने आवेदन जमा किए। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से लिए जा रहे हैं।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed