फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University girls hostel issue

महिला छात्रावासों की सुरक्षा पर यूजीसी ने इविवि से मांगा जवाब

Sat, 07 Dec 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University girls hostel issue
यूजीसी ने इविवि के रजिस्ट्रार के नाम पत्र भेजकर सुरक्षा की स्थिति की जानकारी मांगी
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास का मामला राज्यसभा में उठाए जाने के बाद यूजीसी ने इविवि के रजिस्ट्रार से छात्रावास के सुरक्षा के मानकों के साथ हो रहे खिलवाड़ पर जारी मांगी है। यूजीसी की अवर सचिव की ओर से विवि के रजिस्ट्रार को भेजे पत्र में कहा गया है कि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष और शोध छात्रा ऋचा सिंह ने विवि के महिला छात्रावास की स्थिति भयावह बताई है। पत्र में छात्रावास की भयावह स्थिति और असुविधा का सवाल उठाया गया है। महिला छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा एक गंभीर और महत्वपूर्ण विषय है। यूजीसी ने इविवि के रजिस्ट्रार से छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करने के साथ उन्हें उपयुक्त आवास की व्यवस्था करने को कहा है। यूजीसी ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के बाद इसकी जानकारी शिकायतकर्ता के साथ उन्हें देने को कहा है।

यूजीसी की ओर से सुरक्षा को लेकर पत्र भेजकर जवाब मांगे जाने के बाद शोध छात्रा ऋचा सिंह ने इस संबंध में राज्यसभा के सभापति को पत्र भेजकर इविवि के प्रॉक्टर प्रोफेसर रामसेवक दुबे पर सदन की अवमानना का आरोप लगाया है। ऋचा का कहना है कि प्रॉक्टर कार्यालय में हुई बैठक में विवि प्रशासन की ओर से राज्यसभा सांसद जया बच्चन की ओर से उठाए सवालों को खंडित किया गया। यह सदन के विशेषाधिकार की अवमानना है। ऋचा का कहना है कि जिस सवाल का जवाब सदन में शिक्षामंत्री को देना था, उसे कुलानुशासक ने बैठक में खारिज कर दिया। विवि प्रशासन ने अपनी गलती को छिपाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed