फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Entrance exam for LLB, LLM, M.Com begins, PGAT entrance exam tomorrow.

Allahabad University : एलएलबी, एलएलएम, एमकाॅम की प्रवेश परीक्षा शुरू, 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

Mon, 01 Jul 2024 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 01:24 PM IST
सार

पहली पाली में एलएलबी एवं एलएलएम और दूसरी पाली में एमकॉम की प्रवेश परीक्षाएं हुईं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की गई हैं। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 16 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सात केंद्र ऑनलाइन और नौ ऑफलाइन हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Entrance exam for LLB, LLM, M.Com begins, PGAT entrance exam tomorrow.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में दाखिले के लिए परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) एक जुलाई से शुरू हो गई है। पहले दिन सोमवार को एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गईं। पहली पाली में एलएलबी एवं एलएलएम और दूसरी पाली में एमकॉम की प्रवेश परीक्षाएं हुईं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की गई हैं। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 16 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सात केंद्र ऑनलाइन और नौ ऑफलाइन हैं।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी सुबह साढ़े आठ बजे तक पहुंच गए थे। सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। दूसरी पाली के लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे बुलाया गया। अपराह्न 1:30 बजे परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। अपराह्न दो से चार बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


परीक्षा देशभरभर के 11 शहरों में आयोजित की गई है। नई दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली के अलग-अलग केंद्रों पर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में प्रवेश परीक्षा हो रही हैं। भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरूअनंतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीएटी-1 की प्रवेश परीक्षा कल

दो जुलाई को पहली पाली में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में पीजीएटी-1 का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पीजी के 30 पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाने हैं। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) और पीजीएटी-2 के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई को दोनाें पालियों में और पीजीएटी-2 के अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा चार जुलाई को दोनों पालियों में केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed