{"_id":"5e2c91c08ebc3e99ea77f26d","slug":"allahabad-university-commerce-faculty-fresher-come-farewell-function-allahabad-news-ald266730799","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुष्का, राहुल को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुष्का, राहुल को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब
विज्ञापन
Allahabad university commerce faculty fresher come farewell function
- फोटो : ALDCOMPACT
एनसीजेडसीसी में इविवि के एमकॉम विभाग का फ्रेशर कम फेयरवेल फंक्शन
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी बोले, स्वागत एवं विदाई परंपरा का हिस्सा है
प्रयागराज, 25 जनवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एमकॉम विभाग के छात्र-छात्राओं का शरिवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में फ्रेशर कम फेयरवेल फंक्शन आयोजित किया गया। इसमें छात्रा अनुष्का और छात्र राहुल मिश्र को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब दिया गया। इसके अलावा अनुष्का कुशवाहा सर्वश्रेष्ठ कक्षा प्रतिनिधि भी चुनी गईं।
वहीं, हर्षिता को ‘मिस फ्रेशर’ एवं नीतिश को ‘मिस्टर फ्रेशर’ की उपाधि दी गई और हर्ष सिंह को ‘मिस्टर फेयरवेल’ एवं सुरभि सूर्यवंशी को ‘मिस फेयरवेल’ चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्वागत एवं विदाई परंपरा का हिस्सा है। परंपरा का निर्वहन करते हुए हम सभी अपने जड़ों से जुड़े रहते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व आईजी लाल जी शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को खुद पर विश्वास रख सफलता के लिए लगातार संघर्ष करते रहने को प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व आईपीएस दीपक भट्ट ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और एक गीत भी सुनाया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। तान्य एवं नीतिश की ओर से प्रस्तुत युगल नृत्य को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का कुशवाहा, इरफान रिजवी, शुभम मिश्र, हर्ष मिश्र, प्रगति गुप्ता, राहुल मिश्र, जारिया तारिख ने किया। आयोजन समिति में आयुष मिश्र, सुरभि, हर्ष मिश्र, हर्ष सिंह एवं जया शामिल रहे।