फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Audio of student's beating incident goes viral, Proctor said - not his voice

इलाहाबाद विवि : छात्र की पिटाई की घटना का ऑडियो वायरल, प्रॉक्टर बोले- उनकी आवाज नहीं

Thu, 01 Feb 2024 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

ऑडियो में सबसे पहले दो तीन लोग अतुल नारायण नाम के व्यक्ति को व्हाट्सएप पर गाली देने व उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पूछताछ करते सुनाई पड़ते हैं। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की आवाज आती है जो यह कहता है कि उसने किसी को गाली नहीं दी। कुछ देर बाद इसी व्यक्ति की रोते व गिड़गिड़ाते हुए आवाज सुनाई देती है जिसमें वह माफी मांगते सुनाई पड़ता है।

विज्ञापन
Allahabad University: Audio of student's beating incident goes viral, Proctor said - not his voice
इलाहाबाद विवि के पुस्तकालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर पिटाई, गालीगलौज करने वाले छात्र अभिषेक गुप्ता ने बुधवार को एक ऑडियो वायरल किया। आरोप है कि यह ऑडियो उसी घटना का है जिसमें प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य उससे मारपीट व गालीगलौज करते सुने जा सकते हैं। उधर चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं और अगर कोई ऑडियो है तो उसमें उनकी आवाज नहीं।

विज्ञापन


19 मिनट के इस ऑडियो में एक व्यक्ति रो-रोकर खुद को माफ किए जाने की बात कहता सुनाई पड़ता है। जबकि कुछ लोग उसे पीटते-गालीगलौज करते व धमकाते सुनाई पड़ते हैं। एसएसएल हॉस्टल के अंत:वासी अभिषेक गुप्ता का आरोप है कि इसमें रो-रोकर माफी मांगने वाला वह खुद है और दूसरी ओर से गालीगलौज, पिटाई करने व धमकी देने वाले प्रॉक्टोरियल बोर्ड के चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह, अतुल नारायण सिंह, विवेक द्विवेदी व मृत्युंजय राव परमार हैं।
विज्ञापन


ऑडियो में सबसे पहले दो तीन लोग अतुल नारायण नाम के व्यक्ति को व्हाट्सएप पर गाली देने व उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पूछताछ करते सुनाई पड़ते हैं। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की आवाज आती है जो यह कहता है कि उसने किसी को गाली नहीं दी। कुछ देर बाद इसी व्यक्ति की रोते व गिड़गिड़ाते हुए आवाज सुनाई देती है जिसमें वह माफी मांगते सुनाई पड़ता है। उधर दूसरी ओर से उसे गालियां देेने के साथ ही घर खोदवाने व जेल भेजवाने की धमकी देते कुछ लोग सुनाई पड़ते हैं। ऑडियो में यह भी बात सुनाई पड़ती है जिसमें कुछ लोग यह कहते हैं कि तुरंत हॉस्टल खाली करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad University: Audio of student's beating incident goes viral, Proctor said - not his voice
इलाहाबाद विवि के पुस्तकालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

जेल भेजने की दी गई थी धमकी


ऑडियो के संबंध में अभिषेक गुप्ता का आरोप है कि यह ऑडियो उसके मोबाइल से तब रिकॉर्ड हुआ, जब यह घटना हुई। उसका यह भी दावा है कि प्रॉक्टर कार्यालय में हुई इस घटना में उसे पीटा गया, गालीगलौज की गई और जेल भेजवाने की धमकी दी गई। उसने बताया कि उसकी ओर से इस मामले की शिकायत कुलपति के अलावा यूजीसी की एंटी रैगिंग सेल और कर्नलगंज थाने में भी की गई है।

उधर चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह का कहना है कि उन्होंने न ही ऑडियो सुना है और न ही इसकी कोई जानकारी है। जहां तक प्रॉक्टर कार्यालय में मोबाइल में रिकॉर्डिंग का आरोप है तो बताना चाहता हूं कि सुरक्षा कारणों से प्रॉक्टर कार्यालय में मोबाइल लेकर आने पर रोक है। यहां आने वाले का मोबाइल पहले ही सुरक्षाकर्मी जमा करा लेते हैं। उनका यह भी कहना है कि ऐसी कोई घटना प्राॅक्टर कार्यालय में हुई ही नहीं। कोई आरोप लगा रहा है तो पुलिस को ऑडियो की जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed