फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

पीसीएस-जे चयनितों का विधि गौरव सम्मान

Sun, 18 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस (जे) परीक्षा में चुने गए इलाहाबाद विश्वविद्यालय विधि संकाय के 65 छात्र-छात्राओं को विधि गौरव सम्मान प्रदान किया गया। मेधावियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति अशोक कुमार, अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी और न्यायमूर्ति अरुण टंडन, मानव संसाधन विभाग के एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज संयुक्त सचिव आलोक मिश्रा ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पीसीएस (जे) में चयनितों का सम्मान करने के बाद कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू ने कहा कि उन्हें विरासत में विधि विभाग का जला हुआ सभागार मिला था और आज यह सभागार चयनितों की रोशनी से जगमगा रहा है। चयनितों को सम्मानित करने के बाद न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा, ‘मैं 40 वर्ष पहले इविवि का छात्र था, मुझे आज इतनी खुशी हो रही है जितनी कभी नहीं हुई’। न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने कहा कि विवि में पठन-पाठन का माहौल बदला है। इसका सकारात्मक परिणाम सामने है। विशिष्ट अतिथि डॉ. आलोक मिश्रा ने कहा कि आप सभी चयनित सचमुच बहुत बधाई के पात्र हैं और आपसे यह उम्मीद है कि आप पूरे राज्य में न्याय की अलख जगाएंगे। न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने सलाह दी कि न्याय करते समय सदैव अपने भीतर झांकें कि कहीं कुछ गलती तो नहीं रह गई। न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी ने कहा कि चयनितों ने विवि की गरिमा बढ़ाई है।
विज्ञापन

विधि गौरव सम्मान में जुटे अतिथियों और सम्मानित हो रहे चयनितों का स्वागत विधि संकाय के डीन प्रो. आरके चौबे ने किया। उन्होंने बताया कि विभाग से 65 छात्रों का चयन हुआ है, इसमें अधिकांश छात्र-छात्राएं बीए-एलएलबी कोर्स से चुने गए। संचालन एवं धन्यवाद डॉ. श्लेष गौतम ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. जेएस सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधि विभाग के प्रो. आरके खन्ना, प्रो. डीएन पांडे प्रो एलआर सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह, डॉ चित्तरंजन कुमार, प्रो जयंत खोत, डॉ सुजीत सिंह, डॉ अंशुमान मिश्रा, डॉ शैलेंद्र राय, डॉ. सोनल, डॉ. हरिवंश सिंह डॉ. अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विवि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed