फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Admission will start from professional courses

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों से होगी प्रवेश की शुरुआत

Tue, 22 Jun 2021 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Admission will start from professional courses
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों से नए सत्र में प्रवेश की शुरुआत होगी। हालांकि कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में ही प्रवेश लिए जाएंगे। मंगलवार को हुई प्रवेश प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। कुलपति से मंजूरी मिलने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोविड-19 के मद्देनजर यह भी तय होना है कि प्रवेश मेरिट से लिए जाएंगे या परीक्षा कराई जाएगी। बैठक में स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। हालांकि अब तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए न तो आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है और न ही प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कोई कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रवेश में देरी के कारण नया सत्र समय से शुरू किए जाने को लेकर चुनौती बढ़ती जा रही है। एनटीए की ओर से कुछ भी स्पष्ट न किए जाने की स्थिति में अब इविवि प्रशासन ने अपने स्तर से प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। इसी पर चर्चा के लिए मंगलवार को प्रवेश प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


हालांकि बैठक में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। फिलहाल यही माना जा रहा है कि स्नातक और परास्नातक की प्रवेश परीक्षा एनटीए के माध्यम से होगी। अगर एनटीए परीक्षा नहीं कराता है तो इविवि प्रशासन अपने स्तर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करेगा। बैठक में तय हुआ कि यूजी और पीजी के कुछ चुनिंदा प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों प्रवेश की प्रक्रिया शुरू किए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है। कुलपति से मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed