फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इसी माह शुरू होगा घर-घर कूड़ा कलेक्शन

Mon, 31 Aug 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
नगर निगम की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी देने के बाद हरीभरी वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड ने काम शुरू कर दिया है। कूड़े का निस्तारण शुरू करने के बाद कंपनी के कर्मचारी अब कूड़ा कलेक्शन के लिए घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


हरीभरी डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा उठाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम चरणबद्ध तरीके से करेगी। अभी तक डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा उठाने का काम नगर निगम कर रहा है, जबकि बसवार प्लांट में निस्तारण हरीभरी कर रही है। सितंबर में कंपनी डंपिंग ग्रांउड से कूड़ा उठाने के साथ, घर-घर से भी कूड़े का कलेक्शन शुरू कर देगी। नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिन मोहल्लों में रजिस्ट्रेशन का काम पूरा होगा, वहां के घरों से कूड़ा लेने का काम भी प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में काम शुरू होगा। उन्होंने पार्षदों सहित आम लोगों से इस काम में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम जिस हरीभरी वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड को दिया है, पार्षदों ने उस पर बेरोजगारों को ठगने का आरोप लगाया है। इस मामले में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने मिला। पार्षदों ने कहा कि कंपनी बेरोजगार युवकों को काम कराने के बदले आठ-आठ लाख रुपये बैंक से लोन लेने और दो-दो लाख रुपये जमानत राशि जमा करने को विवश कर रही है। कहा कि कंपनी की दिलचस्पी काम में नहीं बल्कि पैसा लूटने की मंशा है। नगर निगम ने जो एग्रीमेंट किया है, उसके हिसाब से कंपनी आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि कंपनी ने नगर निगम के एग्रीमेंट के अनुसार आर्थिक विपन्नता के कारण कार्य अच्छी तरह न प्रारंभ किया तो एग्रीमेंट समाप्त करने का प्रस्ताव सदन में लाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद शिव सेवक सिंह, राजू शुक्ला आभा द्विवेदी, विनय मिश्र, कुसुमलता गुप्ता चंद्रशेखर बच्चा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed