फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

वेलेनटाइन डे पर जमकर इजहार-ए- मोहब्बत

Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 वैलेनटाइन डे पर इजहार-ए-मोहब्बत को लेकर युवाओं में खास उत्साह दिखा। किसी ने गुलाब देकर अपने खास दोस्त से दिल की बात कही तो किसी ने चॉकलेट्स देकर रिश्ते में और मिठास घोली। वहीं किसी ने सरप्राइज गिफ्ट देकर अनोखे तरीके से दिल की बात साथी से कही। रविवार को शहर के तमाम बाजार युवाओं की चहलकदमी से गुलजार रहे।
विज्ञापन

संगम नोज, रेस्टोरेंट, पार्क, पीवीआर, मॉल समेत तमाम जगहों पर युवाओं की भीड़ रही।

 संगम जाने वाले हर रास्ते पर जाम की स्थिति रही। वेलेनटाइन डे पर दोस्तों की फौज भी मौज मस्ती करने में पीछे नहीं रही। एक-दूसरे को गिफ्ट देकर अपनी दोस्ती को उन्होेंने और पक्का किया। परिवार के साथ मौज-मस्ती करके लोगों ने अपनी खुशियां बांटी। वेलेनटाइन डे पर शुभकामना संदेश देने का सिलसिला रात बारह बजे से ही शुरू हो गया था जो दिन भर चलता रहा। एसएमएस और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बधाई संदेश पोस्ट किए गए। फूलों की दुकानों और गिफ्ट्स शॉप पर युवा अपने साथी के लिए उनके मनपसंद फूल और उपहार खरीदते नजर आए। गुलाब समेत लाल रंग के फूलों की विशेष डिमांड रही। नए शादीशुदा जोड़ों में भी वेलेनटाइन डे को लेकर खूब उत्साह रहा।
विज्ञापन

 
परिवर्तन संस्था की ओर से वेलेनटाइन डे पर पौधों का वितरण कर पर्यावरण से प्रेम करने का संदेश दिया। संस्था के सदस्यों ने सिविल लाइंस, सुभाष चौराहे, हनुमान मंदिर, रामभवन चौराहा, कोठापार्चा, वीसीसी मॉल के बाहर लोगों को पौधे बांटे। प्रदेश अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने कहा कि आज के समय में लोगों का प्रकृति से प्रेम करना बेहद जरूरी है। इस दौरान सीमा गुप्ता, सीमा गुप्ता, रागिनी केसरवानी, नीता मल्होत्रा, कल्पना पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed