फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इविवि में कार्यक्रम का विरोध, बढ़ा तनाव

Tue, 19 Jan 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर टकराव की आशंका बन गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह की पहल पर आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन को आमंत्रित किया गया है, लेकिन अन्य चार पदाधिकारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इससे परिसर में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष की ओर से लोकतंत्र, मीडिया एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विषय पर बुधवार को गोष्ठी की घोषणा की गई है। सिद्धार्थ वरदराजन मुख्य वक्ता हाेंगे। सीनेट हाल में प्रस्तावित गोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति प्रो. रतनलाल हंगलू करेंगे, लेकिन अन्य छात्रसंघ पदाधिकारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को हुई बैठक में उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का कहना था कि इस कार्यक्रम की अन्य पदाधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


 उन्होंने मुख्य वक्ता पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। महामंत्री सिद्धार्थ सिंह गोलू ने मुख्य वक्ता को विवादित व्यक्ति बताया। इनके साथ संयुक्त मंत्री श्रवण कुमार जायसवाल, सांस्कृतिक सचिव जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि वरदराजन का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बैठक में शिवम तिवारी, अंबुज मिश्रा, अवनीश राय, अवनीश राय, अदनान आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में भी कार्यक्रम के विरोध की घोषणा की गई। बैठक में नीरज प्रताप सिंह, अजीत सिंह, विकास चौबे, शिवम पटेल, राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इन पदाधिकारियों की ओर से पूर्व में आयोजित छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में सांसद आदित्य नाथ को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था, लेकिन ऋचा के विरोध के बाद कार्यक्रम प्रतिबंधित कर दिया गया था। आदित्यनाथ को रास्ते में रोक भी लिया गया। इसके विरोध में काफी बवाल हुआ था। ऐसे में ऋचा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के भी तीव्र विरोध की पहले से आशंका थी। इससे टकराव की आशंका भी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed