{"_id":"9cbb8f673b05e583e0b6cc5957e2a6de","slug":"allahabad-news-hindi-news-704","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी बाद ही चलेगी दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी बाद ही चलेगी दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइट से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। एयर इंडिया की सुबह के वक्त इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अभी जनवरी माह में निरस्त ही रहेगी। पिछले साल जून माह से दिल्ली जाने वाली इस फ्लाइट का निरस्तीकरण चल रहा है। इसके अलावा मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी दस फरवरी के बाद ही चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बता दें कि इलाहाबाद से मुंबई जाने वाली फ्लाइट पिछले साल 27 अक्तूबर से निरस्त चल रही है। इसके 15 जनवरी से शुरू होने की संभावना थी। लेकिन यह फ्लाइट अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। फ्लाइट शुरू न होने से मुंबई जाने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि मौसम का हवाला देकर मुंबई जाने वाली फ्लाइट निरस्त की गई है। एयर इंडिया चाहे तो दिन के वक्त इसका संचालन कर सकता है। उधर एयर इंडिया से जुड़े लोगों का कहना है कि मुंबई जाने वाली फ्लाइट कब शुरू होगी उसके समय का निर्धारण अभी नहीं किया गया है।
10 फरवरी के बाद ही इसके चलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के लिए सुबह के वक्त जाने वाली फ्लाइट को लेकर भी अभी तक कुछ अनिश्चितता बनी हुई है। पिछले कई माह से एयर इंडिया की सुबह के वक्त दिल्ली जाने वाली फ्लाइट निरस्त चल रही है। वर्तमान समय अभी दिल्ली के लिए एक ही फ्लाइट चल रही है। जो दिन में 2.30 बजे रवाना होकर शाम 4.15 बजे दिल्ली पहुंच रही है। जबकि दिल्ली से इसके चलने का समय दिन में 12.15 बजे है जो दिन में दो बजे इलाहाबाद पहुंच रही है।