{"_id":"b638596b06328cfc2ec861dccf565dff","slug":"allahabad-news-hindi-news-702","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन के लोगों का संगम, नौचंदी में कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन के लोगों का संगम, नौचंदी में कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जाने वाले यात्रियों को सोमवार को खासी परेशानी हुई। इलाहाबाद में लगे माघ मेले में किसान यूनियन के शिविर से भाग लेकर वापसी कर रहे लोगों ने संगम और नौचंदी एक्सप्रेस के तमाम आरक्षित कोचों में कब्जा कर लिया। इस दौरान इन लोगों की आम मुसाफिरों से भी झड़प हुई। जिन यात्रियों का पहले से रिजर्वेशन था वे अपनी ही बर्थ से बेगाने हो गए। यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने किसी तरह से इन दोनों ट्रेन के आरक्षित कोचों से यूनियन के लोगों को बाहर किया, फिर भी अधिकांश लोग स्लीपर कोच से बाहर निकले ही नहीं।
माघ मेले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का वार्षिक अधिवेशन 16 जनवरी से शुरू हुआ था। सोमवार को सम्मेलन का समापन था। सम्मेलन में भाग लेने के लिए पश्चिम यूपी के कई जिलों से सैकड़ों की संख्या में किसान यहां आए हुए थे। सम्मेलन समाप्त होने के बाद ज्यादातर ने सोमवार को ही वापसी की राह पकड़ ली। शाम होते-होते जंक्शन अधिवेशन में शामिल होने वाली भीड़ से पट गया। इस बीच शाम को नौचंदी प्लेटफार्म पर लगी तो काफी संख्या में अधिवेशन में भाग लेने आए लोग उसके स्लीपर कोचों में काबिज हो गए।
जिन यात्रियों का संबंधित ट्रेन में रिजर्वेशन था उन्होंने जब इसका विरोध किया तो अधिवेशन में भाग लेने आए लोग उन्हीं से भिड़ गए। बात बढ़ी तो आरपीएफ के कई जवान मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से कई बर्थ खाली करवाई गई। फिर भी अधिवेशन में भाग लेने आये लोग आरक्षित कोच से नहीं उतरे। यहीं स्थिति शाम को संगम एक्सप्रेस में भी रही। इसके भी स्लीपर कोचों में काफी संख्या में किसान यूनियन अधिवेशन में शामिल होने आए लोग काबिज हो गए। आरपीएफ प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर कई संगम के कई कोच से अधिवेशन में भाग लेने आये लोगों को उतारा गया।