फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

चार दिन थाने दौड़ाने के बाद भी नहीं लिखी रिटायर दरोगा की रिपोर्ट

Sat, 02 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
वाह री नैनी पुलिस, अपने ही महकमे के रिटायर दरोगा की एफआईआर लिखने में चार दिन तक दौड़ाया। फिर भी दरोगा की रिपोर्ट नैनी पुलिस ने नहीं लिखी। रिटायर दरोगा ने एसएसपी से गुहार लगाई। कप्तान के आदेश पर नैनी पुलिस ने मुकदमा लिखा। अब मामले की विवेचना साइबर क्राइम सेल को दी गई है।
विज्ञापन


नैनी इलाके के रहने वाले अजीत सिंह पुलिस महकमे के रिटायर दरोगा हैं। कुछ दिन पहले शातिरों ने उनके खाते से लगभग दो दो लाख रुपये उड़ा दिए। जब इसकी जानकारी अजीत सिंह क ो हुई तो वह परेशान हो गए। बैंक से जानकारी करने के बाद पता चला कि यह साइबर शातिरों की करतूत है। रिटायर दरोगा शिकायत लेकर नैनी थाने पहुंचे लेकिन थाने में पहले दिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दरोगा को नैनी पुलिस 22 से 25 दिसंबर तक दौड़ाती रही लेकिन केस नहीं लिखा।
विज्ञापन


अजीत सिंह ने थाने में बताया भी कि वह रिटायर दरोगा हैं लेकिन इसके बाद पुलिस वालों ने कोई हमदर्दी नहीं दिखाई। अपने ही विभाग के लोगों का यह रूखा व्यवहार देखकर अजीत ठगा सा महसूस कर रहे थे। आखिरकार 26 दिसंबर को मामले की शिकायत एसएसपी से की। तब नैनी पुलिस ने दरोगा की रिपोर्ट लिखी। मामला साइबर क्राइम का होने के चलते विवेचना साइबर क्राइम सेल को सौंप दी गई है। सोचने वाली बात है कि पुलिस का यह व्यवहार अपने ही महकमे के रिटायर दरोगा के साथ ऐसा हहै तो आम लोगों के साथ वे कैसा सलूक करते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed