{"_id":"032d5f5cf10456beb71a41f6177f6db3","slug":"allahabad-news-hindi-news-526","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दुकानदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में कचरी पावर प्लांट के पास बृहस्पतिवार शाम बेकाबू ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
मेजा के रामनगर का अशोक कुमार केशरी (55) घर पर ही दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को वह मेजा के ब्रजेश सिंह (33) साथ बाइक से शहर आया था। शाम को घर लौट रहा था। करछना में कचरी पावर प्लांट रेलवे क्रासिंग के पीछे से बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अशोक बाइक से छिटक कर दूर गिरे। अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि ब्रजेश गंभीर रूप से घायल है।
करछना पुलिस ने घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं हादसे में अशोक के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। नए साल के पूर्व संध्या पर दु:खभरी खबर सुनकर घरवालों का रोकर बुरा हाल है।