{"_id":"55c9c7ca385d3b6e26d8d71b9c6b4471","slug":"allahabad-news-hindi-news-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान सीओ फूलपुर से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के दौरान सीओ फूलपुर से बदसलूकी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
कत्ल की घटना में जांच की खातिर हंडिया के बलीपुर गांव पहुंचे सीओ फूलपुर गोपाल कृष्ण सिंह से बदसलूकी कर दी गई। मारे गए कालीन व्यापारी के भाई और पुत्र समेत कई लोगों ने सीओ की जांच और पूछताछ का विरोध करते हुए धक्कामुक्की की। भीड़ थी इसलिए सीओ को वहां से चुपचाप लौटना पड़ा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए हंडिया थाने की जीडी में इस घटना का तस्कारा डाला है।
21 जून को हंडिया के बलीपुर गांव में कालीन व्यापारी गुलाम मुस्तफा (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें गुलाम के भाई महमूद अली ने एफआईआर लिखाई थी कि प्रतापपुर के रमेश सिंह के ललकारने पर दिलीप सिंह उर्फ पप्पू ने गोली मारी थी। पुलिस ने बाद में पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रमेश सिंह की भूमिका साबित नहीं हो सकी। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी केएस इमैनुएल से शिकायत की गई तो उन्होंने हंडिया की बजाय दूसरे सर्किल फूलपुर के सीओ गोपाल कृष्ण सिंह को इस कत्ल में रमेश की भूमिका की जांच सौंपी।
रविवार को सीओ फूलपुर ने बलीपुर गांव जाकर कत्ल की रिपोर्ट लिखाने वाले महमूद अली समेत आसपास के लोगों से घटना की जानकारी और पूछताछ शुरू की। सीओ को देख वहां काफी लोग जमा हो गए। पूछताछ के दौरान ही महमूद और उसके भतीजे मुसार अहमद समेत कई लोगों ने सीओ को घेर लिया। वे कहने लगे कि इतनी जांच की जरूरत नहीं है। सीओ ने कहा कि कत्ल में किसी को नामजद किया गया है, इसलिए जांच जरूरी है तो उनके साथ लोग धक्कामुक्की करने लगे। इस पर सीओ वहां से लौट आए और हंडिया थाने की जीडी में तस्करा डाला। उन्होंने एसपी गंगापार को भी यह जानकारी दी। सीओ फूलपुर ने अमर उजाला से फोन पर कहा कि वह अपना काम कर रहे थे लेकिन जबरन सरकारी कार्य में बाधा डाल उनसे अभद्रता की गई।