{"_id":"76282346049871cb7023f82bf7b16a76","slug":"allahabad-news-hindi-news-424","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी इलाके में स्टेनली रोड पर बृहस्पतिवार रात प्रापर्टी डीलर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। मेंहदौरी में दोस्त से मिलकर स्कूटी से लौट रहे प्रापर्टी डीलर को बदमाशों ने पिस्टल से दो गोली मारी है। पेट और कंधे में गोली धंसते ही प्रापर्टी डीलर खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। घरवाले प्रापर्टी डीलर को निजी अस्पताल से लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक है। घरवालों ने बताया कि उसे व्यवसायिक रंजिश में गोली मारी गई है। रिपोर्ट लिखकर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बेली गांव का रहने वाले मो. अहमद (32) प्रापर्टी डीलर है। वह रात में मेंहदौरी अपने दोस्त से मिलने गया था। उसके साथ भतीजे जीशान और अकबर भी थे। वे पल्सर से थे जबकि अहमद स्कूटी से था। मेंहदौरी से घर लौटते समय रास्ते में स्टेनली रोड पर कैं टोमेंट एरिया में सड़क पर सन्नाटा देख एक बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने स्कूटी से जा रहे अहमद के बगल में बाइक लगा दी। पीछे बैठे एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और अहमद को दो गोली मारी।
एक गोली अहमद के पेट में लगी और जबकि दूसरी गोली कंधे पर लगी। गोली लगते ही अहमद लहूलुहान होकर सड़क पर गिरा तो हमलावर भाग निकले। कुछ देर में अहमद के भतीजे जीशान और अकबर आ गए। अहमद को सड़क पर तड़पते देख वे सहम गए। आनन-फानन में अहमद को लेकर वे पास के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से अहमद को एसआरएन अस्पताल ले गए। सूचना पाकर शिवकुटी पुलिस और सीओ थर्ड दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे। शिवकुटी एसओ अरविंद तिवारी ने बताया कि शाहिद, आमीर और भुट्टो पर गोली मारने का आरोप है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गोली मारने के पीछे प्रापर्टी का विवाद सामने आ रहा है।