{"_id":"47b4d70957aa3326bbdcf7815d1683b9","slug":"allahabad-news-hindi-news-423","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कमांडर पलटी, दबकर रिटायर शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कमांडर पलटी, दबकर रिटायर शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापार के फूलपुर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह मैलहन पेट्रोल पंप के पास बेकाबू कमांडर जीप बिजली के पोल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। जीप के नीचे दबकर एक रिटायर शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीप में बैठी दर्जन सवारियां जख्मी हो गईं। जिनमें दो की हालत नाजुक है, घायलों को मैलहन पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन रेफर कर दिया गया।
बहरिया के मुबारकपुर से कमांडर जीप में दर्जनभर सवारियां बैठक र फूलपुर के लिए चली। जीप में बहरिया के राजेपुर निवासी रिटायर शिक्षक राम कुमार (72), कैसरी बानो, जमीला बेगम, निजामुद्दीन, फूलपुर में कपसा गांव की नगमा, निजामा बानो, शहनॉज, लालती और रामसेवक, नीरज खन्ना, रामकैलास, ब्रह्मदीन और जरीना बानो बैठी थीं। सुबह का समय होने के चलते चालक तेज रफ्तार में जीप चला रहा था।
मैलहन पेट्रोल पंप के पास बेकाबू जीप एक बिजली के पोल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गड्ढे जाकर पलट गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। किसी तरह जीप में दबी सवारियों को बाहर निकाला गया। जिनमें से रामकुमार दम तोड़ चुके थे। घायलों को फूलपुर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसआरएन अस्पताल में जरीना और ब्रह्मदीन की हालत नाजुक बनी है। उधर हादसे में रिटायर शिक्षक राम कुमार के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले एसआरएन पहुंचे।