{"_id":"02a015c73987bfdacf31bdbce382f348","slug":"allahabad-news-hindi-news-418","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने बिशप जानसन स्कूल में फोड़ा बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने बिशप जानसन स्कूल में फोड़ा बम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिविल लाइंस इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर पत्थर गिरजाघर के पास स्थित बिशप जानसन स्कूल एंड कॉलेज परिसर में सड़क से ही बाइक सवार लड़के दो बम फेंक कर भाग निकले। धमाके की गूंज सुनकर कॉलेज परिसर में खलबली मच गई। स्कूल प्रशासन के लोग पहुंचे तो मैदान में एक देसी बम भी बरामद हुआ। आशंका है कि किसी ने शरारत वश ऐसा किया है।
बिशप जानसन स्कूल कॉलेज के बाहर दोपहर लगभग 12 बजे एक बाइक से दो लड़के आए। चलती बाइक से ही उन्होंने परिसर में दो बम फेंके और भाग निकले। धमाके के बाद परिसर में खलबली मच गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि बगल के मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान खुशी में किसी ने पटाखा फोड़ा है, लेकिन बाद में पता चला कि धमाका गेट नंबर दो के पास हुआ है। धमाके के बाद गेट पर मौजूद गार्ड और स्कूल प्रशासन के लोग भागकर पहुंचे तो मैदान में बम के अवश्ेाष मिले।
बगल में एक जिंदा बम भी बरामद हुआ। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस ने जिंदा बरामद बम को पानी डाल निष्क्रिय कर दिया। बम में पटाखे का बारूद डालने के बाद सुतली से बांधा गया था। गार्ड ने पूछताछ में बताया कि बाइक सवार लड़कों ने सड़क से परिसर के अंदर कुछ फेंका था। जिसके बाद धमाका हुआ था। गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बम फेंकने वाले बाइक सवार नजर आ रहे हैं लेकिन दूरी अधिक होने के चलते चेहरा स्पष्ट नहीं है। एसआई राजीव कुमार ने बताया कि आशंका है कि यह किसी शरारती छात्र की करतूत है। उसने अपनी धौंस जमाने के लिए ऐसा किया है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने तहरीर नहीं दी है।