{"_id":"3767b8a05c9467b097cf90fc87734363","slug":"allahabad-news-hindi-news-416","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल रिप्रजेंटेटिव्स ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल रिप्रजेंटेटिव्स ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल रिप्रजेंटेटिव्स एसोसिएशन के सदस्याें ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लीडर रोड पर एकत्रित सदस्यों ने कहा कि दवा कंपनियों में लगातार अमेरिकी हस्तक्षेप के साथ विदेशी निवेश बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही वे दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और अनैतिक कारोबार भी कर रही हैं। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की। केंद्र्र्र एवं राज्य सरकार के सामने भी उन्होंने कई मांगे रखी।
कहा कि मेडिकल रिप्रजेेंटेटिव्स इसकी बहुत दिनों से मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। आम सभा में अध्यक्षता कर रहे अश्वनी बजाज, सह-संयुक्त सचिव सौरभ बोस, उपाध्यक्ष समीर भट्टाचार्य, सीटू नेता हरिश्चंद्र द्विवेदी, एआईटीयूसी के मंत्री राम सागर, एलआईसी नेता अविनाश मिश्रा, जवाहर लाल विश्वकर्मा ने अपनी बात रखी। सभा के बाद स्टेशन से लेकर जॉनसेनगंज तक रैली निकाली गई, जिसको हरी झंडी बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता विमल चौधरी ने दिखाई। रैली का संचालन सचिव आशुतोष त्रिपाठी ने किया।