फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पटरी पार पुराने शहर में खत्म होगी जाम का झाम

Thu, 17 Dec 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 17 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
पटरी पार पुराने शहर में जाम की समस्या खत्म करने के लिए बुधवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों ने व्यापारियों के साथ बैठक कर मंथन किया। इसमें जानसेनगंज, चौक, नखास कोहना, बहादुरगंज, रामभवन आदि क्षेत्रों में जाम की समस्या खत्म करने के लिए व्यापारियों से सुझाव लिए गए। इस दौरान नगर निगम की ओर से इन क्षेत्रों में रात में सफाई कराने की योजना भी तैयार की गई।
विज्ञापन


नूरुल्ला रोड स्थित एक होटल में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में लीडर रोड होकर हीवेट रोड पर सब्जी मंडी के पास तक, जानसेनगंज चौराहा से घंटाघर, नखास कोहना से कोतवाली होते हुए रामभवन तक ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय, अपर नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, एडीएम सिटी गंगा राम गुप्ता, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, एसपी सिटी राजेश यादव मौजूदगी में हुई बैठक में व्यापारियों से रोड पटरी पर अतिक्रमण स्वयं हटाने और व्यस्त बाजार में चारपहिया वाहन न लाने को कहा गया। व्यापारियों ने पटरी पर दुकान लगाने वालों के लिए स्थान तय करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने व्यापारियों इसके लिए दो दिन में स्थान चिह्नित कर बताने को कहा। बैठक में तय हुआ कि जंक्शन के पास महाकुंभ के पहले गिराई गई गुमटियों का मलबा हटाकर विक्रम के लिए स्टैंड बनाया जाए, ताकि वहां जाम की समस्या खत्म हो। इसके साथ जानसेनगंज में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय हुआ। दुकानदारों को अनिवार्य रूप से दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने को कहा गया। बैठक में व्यापारी विजय अरोरा, सुहैल अहमद, उमेश केसरवानी, गुरुचरन अरोरा, गिरधारी लाल, अनूप केसरवानी, जितेंद्र सिंह, आकाशपुरी, राजीव नैयर, मनीष पुरवार, अरुण केसरवानी, ओम प्रकाश, प्रेम अग्रवाल, अनीता जायसवाल, आनंद गुप्ता, विनोद केसरवानी, अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed