फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पिता की रिवॉल्वर से प्रतियोगी छात्र ने खुद को उड़ाया

Sun, 13 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 13 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
शहर के अल्लापुर में बाघंबरी रोड पर शनिवार सुबह एक प्रतियोगी छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में घरवाले लेकर एसआरएन पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों के मुताबिक नौकरी न मिलने से डिप्रेशन में था। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। जार्जटाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से हंडिया के सैदाबाद के रहने वाले रामसजीवन मिश्र रेलवे से रिटायर हैं। उनके दो बेटों में बड़ा मनीष मिश्र सेना में है। जबकि छोटा संतोष मिश्र (25) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। तीन दिन पहले रामसजीवन के सिपाही भाई की बीमारी से बाराबंकी जिले में मौत हो गई। अंतिम संस्कार में शामिल होने लिए रमाशंकर पत्नी के साथ सैदाबाद चले गए। घर में छोटा बेटा संतोष मिश्र, बेटे बेटे की पत्नी और एक रिश्तेदार की बेटी थी। शनिवार सुबह अचानक संतोष ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली।
विज्ञापन


 गोली की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो संतोष खून से लथपथ पड़ा था। रोते-बिलखते घरवाले उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संतोष के मौत की खबर सुनकर रमाशंकर और उनकी पत्नी सीता देवी भी परेशान हाल अस्पताल पहुंची। बेटे की मौत से उनका रोकर बुरा हाल है। एसओ जार्जटाउन दीपक पांडेय के मुताबिक पिता का कहना है कि नौकरी न मिलने से परेशान था। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed