{"_id":"b7ee4980fd262c3c75b1824e6b235819","slug":"allahabad-news-hindi-news-390","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में निपट गए सवा लाख से अधिक मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में निपट गए सवा लाख से अधिक मुकदमे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार करीब सवा लाख मुकदमों का एक ही दिन में निस्तारण हो गया। इसमें मोटर दुघर्टना, सिविल वाद, उत्तराधिकार, वैवाहिक विवाद और लघु अपराधों के साथ ही प्री लिटिगेशन के विवाद शामिल हैं। मुकदमों के निस्तारण के लिए सभी अदालतों ने भरपूर काम किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमितवीर सिंह के अनुसार स्थायी लोक अदालत में मोटर दुघर्टना प्रतिकरण के 96 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करते हुए दो करोड़ 64 लाख 29 हजार 500 रुपये पीड़ितों को प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। 160 सिविल वादों के निस्तारण में 47 लाख 12 हजार 12 रुपये की वसूली की गई। उत्तराधिकार के 29 मामलों में 79 लाख आठ हजार 162 रुपये की संपत्ति का निस्तारण हुआ।
481 वैवाहिक वादों का भी निस्तारण किया गया जिसमें भरण पोषण के रूप में एक करोड़ 57 लाख 75 हजार रुपये दिलाए गए। 19543 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण करते हुए एक करोड़ 42 लाख रुपये के करीब अर्थदंड वसूला गया। प्री लिटिगेशन के 702 मामलों में तीन करोड़ 31 लाख 43 हजार 677 रुपये के वाद का निस्तारण हुआ। जबकि राजस्व के 1,08296 लाख मामलों का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम के 182 वादों स्थाया लोक अदालत में 12 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 15 हजार 151 मुकदमे निस्तारित किए गए। उपभोक्ता 45 वादों में 95 हजार 74 रुपये के वाद का निस्तारण हुआ। इसके अतिरिक्त जिले की सभी तहसीलों और अधिकरणों में लोक अदालत का अयोजन करके बड़ी संख्या में मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। 121 विधा महिलाओं को समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 36, 30000 लाख रुपए जिलाधिकारी के माध्यम से दिए गए।