फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

बैंक कैशियर से दस लाख की लूट के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 13 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
धनतेरस वाले दिन इलाहाबाद बैंक में दमगढ़ा शाखा के कैशियर छविनाथ यादव से उतरांव के रहेथू गांव के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर बैंक का दस लाख रुपये लूट कर भाग निकले थे। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने  में शामिल मास्टरमाइंड समेत तीन लुटेरों को शनिवार दोपहर क्राइम ब्रांच और उतरांव पुलिस ने एकडला तिराहे के पास से दबोच लिया। लूट की वारदात में शामिल दो अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। 21 नवंबर को थरवई इलाके में वकील सत्येंद्र सिंह की हत्या की रुपये लेकर इन्हीं बदमाशों ने किया था।
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि  शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों के उतरांव के एकडला तिराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय, एसआई सुनील दुबे सिपाही जुल्कर नैन,पवन सिंह, अवनीश कुमार,अभय कुमार, राजेश सिंह, संजय सिंह, हरिशंकर राय, धीरज राय और एसओ उतरांव नागेंद्र नागर के साथ घेरेबंदी कर हंडिया के चकनन्दू निवासी लल्लन यादव उर्फ राकेश यादव, रंगबहादुर यादव उर्फ देवतादीन उर्फ गुल्लू, हंडिया में किरांव निवासी रमाशंकर सैनी उर्फ बच्ची को दबोच लिया।
विज्ञापन


 जबकि दो अन्य बदमाश बबलू और अजय सिंह मौके से फरार हो गए। पूूछताछ मेें लल्लन ने बताया कि लूट की साजिश उसने अपने भाई बबलू यादव के साथ रची थी। बबलू ने घटना से पहले रेकी की थी। जबकि लूट को देवतादीन, रमाशंकर और अजय सिंह निवासी लेड़ियारी खीरी ने अंजाम दिया था। लूट में लल्लन को डेढ़ लाख, बबलू, देवतादीन, रमाशंकर को पचास-पचास हजार रुपये मिले थे। बाकी रकम अजय सिंह के पास रखी हुई थी। जिसका बाद में बंटवारा होना था। लल्लन ने बताया कि सत्येंद्र के हत्या की सुपारी भी उसी ने ली थी। इस घटना को भी उसने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। लल्लन पंचायत चुनाव में एक प्रधान प्रत्याशी की हत्या करने वाला था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई। जिसके चलते उसे अपना इरादा बदलना पड़ा था। पकड़े गए लल्लन के पास से स्वतंत्र पत्रकार संघ का आईकार्ड भी बरामद हुआ है। जिसे वह पुलिस चेकिंग से बचने के लिए प्रयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed